ताजा खबर

भ्रष्टाचार का प्रतीक है लालू परिवार, जनता अब लूट का मौका नहीं देगी – उमेश सिंह कुशवाहा

मुकेश कुमार/बिहार जनता दल (यू0) के माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने गुरुवार को बयान जारी कर कहा कि सूबे की जनता ने चुनाव दर चुनाव लालू परिवार को नकारने का काम किया है, जिससे वे हताश और निराश हैं। सत्ता की इसी छटपटाहट में अब वे झूठ का सहारा लेकर नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं ताकि लोगों को गुमराह किया जा सके।

श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि लालू परिवार के राजनीतिक दामन पर चारा घोटाला, लैंड फाॅर जाॅब्स घोटाला, मिट्टी घोटाला, माॅल घोटाला और बेनामी संपत्ति घोटाला जैसे अनगिनत दाग हैं। घोटालों की यह लंबी फेहरिस्त राजद के भ्रष्टाचार और अनैतिक आचरण का जीता-जागता प्रमाण है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राजद की राजनीतिक विरासत संभाल रहे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी अब अपने पिता के नक्शे कदम पर चलते हुए बिहार को फिर से जंगलराज की आग में झोंकने और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने की साजिश में लगे हैं। लेकिन बिहार की जागरूक जनता उनके नापाक इरादों को भली-भांति समझ चुकी है।

श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि विकास और सुशासन की नीति के सामने राजद का झूठ टिक नहीं पाएगा, उनकी राजनीति केवल परिवारवाद और निजी स्वार्थ तक सीमित है। जिन्होंने सत्ता में रहते हुए बिहार को लूटा और सिर्फ अपने परिवार को बढ़ाने में लगे रहे, उन पर जनता अब कतई भरोसा नहीं करेगी। सत्ता पाने का उनका सपना अब कभी पूरा नहीं होगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!