किशनगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

किशनगंज,02फरवरी(के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार, किशनगंज द्वारा प्रत्येक सप्ताह विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन विभिन पंचायतों में किया जाता है। इसी क्रम में रविवार को क़स्बा कालियागंज पंचायत भवन, पोठिया में नालसा की (महिला पीड़ितों/यौन उत्पीड़न/अन्य अपराधों से पीड़ित महिलाओं के लिए मुआवजा) योजना-2018 के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम किया गया।

जागरूकता कार्यक्रम का संबोधन पैनल अधिवक्ता संगीता मानव द्वारा किया गया। जिसमें उन्होंने महिलाओं को पीड़ित प्रतिकर योजना के तहत मिलने वाली मुआवजा के बारे में जानकारी दी। उक्त जानकारी के अतिरिक्त व्यवहार न्यायालय परिसर में 08 मार्च को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में भी बताया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में कस्बा कालियागंज के मुखिया व सरपंच एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार के पारा विधिक स्वयं सेवक की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!