किशनगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : वनवासी कल्याण आश्रम में रेडक्रॉस सोसाइटी के द्वारा कम्बल वितरण किया गया

शिक्षा ही जीवन का सबसे बड़ा धन है: डा. इच्छित भारत

किशनगंज,23जनवरी(के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, शीतलहर और कड़ाके की ठंड को देखते हुए इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के द्वारा गुरुवार को कपकपाती ठंड में तेघरिया स्थित वनवासी कल्याण आश्रम में कम्बल वितरण किया गया। बढ़ते ठंड को देखते हुए बच्चें असहाय व जरूरतमंदों के बीच 100 पीस कम्बल वितरण किया गया।

वितरण की शुरुआत रेडक्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन डा. इच्छित भारत व रेड क्रॉस सचिव मिक़्क़ी साहा ने किया। इस अवसर पर इंडियन रेडक्रॉस के चेयरमैन डा. इच्छित भारत ने कहा कि ठंड का प्रकोप बढ़ रहा है ऐसे में कोई ठंड से प्रभावित न हो भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी के सहयोग से कम्बल वितरण किया गया है।

ठंड की वजह से बच्चे बृद्ध असहाय व जरूरतमंदों के लिए यह कठिन समय होता है। ऐसे में शरीर पर गर्म कपड़ा का होना बहुत जरूर है। जिससे लोगो को ठंड से बचाया जा सके। वनवासी आश्रम में बच्चों को सम्बोधित करते हुए डा. भारत ने कहा कि शिक्षा ही जीवन का सबसे बड़ा धन है। उन्होंने बच्चों को अच्छी तरह पढ़ाई करने और अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए मेहनत और समर्पण की आवश्यकता पर बल दिया।

इस दौरान वनवासी आश्रम के बच्चों को कम्बल वितरण किया गया और अपने हाथों से कंबल लेकर खुशी का इजहार किया। यह केवल बच्चों को ठंड से बचाने के लिए था बल्कि यह उन्हें शिक्षा और जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने का भी एक तरीका था। रेड क्रॉस सचिव मिक़्क़ी साहा ने कहा कि रेड क्रॉस के द्वारा पिछले ठंड में भी गरीब असहाय व जरूरतमंदों के बीच कम्बल दिया गया था।

उन्होंने कहा कि इस प्रयास का उद्देश्य ठंड से पीड़ित लोगों को राहत प्रदान करना है। इस पुनीत कार्य मे सभी को बढ़ चढ़कर आगे आकर लोगों की सहायता करनी चाहिये। जिससे मानवीय जीवन को सुरक्षित बचाया जा सके। इस अवसर पर धनंजय जायसवाल वनवासी कल्याण आश्रम के कोषाध्यक्ष अजय गुप्ता, सुरोजित दास व रेडक्रॉस के सदस्य मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button