किशनगंजपुलिसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : उपलब्धियों से भरा रहेगा नया साल

नए वर्ष 2025 में किशनगंज पुलिस को कई उपलब्धियां मिल सकती है। जिसमें पुलिस को एक बड़ी सौगात पुलिस लाइन के रूप में मिलेगी। जिले में तीन थाने में नया थाना भवन बनेगा

किशनगंज, 31 दिसंबर (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, वर्ष 2025 में जिले में किशनगंज पुलिस की ओर से कई नयी शुरुआत की जाएगी। आम लोगों को राहत पहुंचाए जाने के मद्देनजर कुछ महत्वपूर्ण कार्य किये जा रहे है। नए वर्ष 2025 में किशनगंज पुलिस को कई उपलब्धियां मिल सकती है। जिसमें पुलिस को एक बड़ी सौगात पुलिस लाइन के रूप में मिलेगी। जिले में तीन थाने में नया थाना भवन बनेगा। पुलिस लाइन से पुलिसकर्मियों को अपना आशियाना मिल जाएगा।

कोचाधामन प्रखंड के चकला के पास 38.33 करोड़ की लागत से 30 एकड़ भूमि में पुलिस लाइन का निर्माण हो रहा है। पुलिस अधीक्षक सागर कुमार के द्वारा किये जा रहे प्रयासों के बाद जवानों को अपना आशियाना मिल सकेगा। राशि की प्रशासनिक स्वीकृति मिलने के बाद पुलिस मुख्यालय से शुरूआत में 8 करोड़ रूपये आवंटित किये गये थे। एसपी सागर कुमार ने कहा कि नए वर्ष में पुलिस लाइन का निर्माण कार्य पूर्ण हो जायेगा। मार्च तक पुलिस लाइन का निर्माण कार्य पूर्ण होने की उम्मीद है।

वहीं जिले के ठाकुरगंज में महिला पुलिस बैरक बनेगा। इसके साथ ही अर्राबारी थाने में भी नया थाना भवन बनेगा। एसपी सागर कुमार की पहल पर दोनों भवनों का निर्माण कार्य करवाया जाएगा। महिला पुलिस कर्मियों की समस्याओं को देखते हुए साथ ही नए थाना भवनों की आवश्यकता के मद्देनजर एसपी ने मुख्यालय को प्रस्ताव भी भेजा था। महिला पुलिस बैरक के लिए जमीन भी चिन्हित कर लिया गया है। भवन में करीब 20 महिला पुलिसकर्मियों के रहने की व्यव्स्था होगी। ओपी से उत्क्रमित नव सृजित थाना अर्राबारी में भी भवन निर्माण की प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ होगी। करीब 4 करोड़ रुपए की लागत से भवन का निर्माण कार्य करवाया जाएगा। भवन जी पल्स होगा। नए थाना भवन में आईटी रुम, कम्प्यूटर रुम, एसएचओ रुम होगा।

वहीं बहादुरगंज व विशनपुर थाने में भी नए थाना भवन का निर्माण वर्ष 2025 में ही होगा। जिले के पिछला पंचायत में पुलिस पिकेट खोला जाएगा। पुलिस पिकेट में अवर निरीक्षक, सहायक अवर निरीक्षक सहित 12 पुलिसकर्मियों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। पुलिस पिकेट के लिए जमीन चिन्हित किया जा रहा है। फिलहाल अस्थायी भवन में पुलिस पिकेट शुरू किया जाएगा। तत्कालीन एसपी के द्वारा जिले में दो मुफस्सिल थाना खोले जाने का प्रस्ताव भेजा गया था। एक मुफस्सिल थाना महीनगांव पंचायत व दौला पंचायत के आसपास होगा। एक मुफस्सिल थाना मस्तान चौक के आसपास खुल सकता है।

नए वर्ष में रमजान नदी का विस्तार होगा। शहरी क्षेत्र के करीब साढ़े 9 किलोमीटर लंबी धारा के जीर्णोद्वार के लिए कुल 11 करोड़ 80 लाख 90 हजार का एस्टिमेट तैयार किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button