प्रमुख खबरें

*जहानाबाद काको प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष का निधन, प्रदेश अध्यक्ष सहित वरिष्ठ नेताओं ने जताया शोक*

*जहानाबाद काको प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष के निधन पर डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने जताया शोक*

संजय कुमार सिन्हा/जहानाबाद जिला के काको प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष रामचन्द्र साव सोनी का वंदे भारत ट्रेन के चपेट में आ जाने के कारण असामयिक मृत्यु हो गई जिसपर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह सहित वरिष्ठ नेताओं ने शोक व्यक्त किया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने काको प्रखंड अध्यक्ष रामचंद्र साव सोनी की असामयिक मृत्यु पर गहरा शोक जाहिर करते हुए कहा कि इस दुःख की घड़ी में कांग्रेस परिवार उनके परिजनों के साथ खड़ा है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी के मजबूती के लिए लगातार काम किया है और उनके निधन से पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है। ईश्वर उनके दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!