ताजा खबर

*उच्चतर पद का कार्यकारी प्रभार*

अमित कुमार/बिहार पुलिस में उच्चतर स्तर के पदाधिकारियों की कमी की पूर्ति हेतु सिपाही से लेकर पुलिस निरीक्षक की कोटि तक के योग्य पदाधिकारियों को उनके उच्चत्तर पदों पर कार्यकारी प्रभार की स्वीकृति देने की कार्रवाई लगातार की जा रही है। इस क्रम में वर्ष 2023-2024 में अब तक कुल 12,987 विभिन्न संवर्ग के पुलिस पदाधिकारी/कर्मियों को कार्यकारी प्रभार दिये गये हैं, जिसमेंः-

योग्य पाये गये कुल 5787 पी०टी०सी० उत्तीर्ण सिपाहियों को उनके उच्चत्तर पद सहायक अवर निरीक्षक के पद पर
– कुल 5097 सहायक अवर निरीक्षकों को उनके उच्चत्तर पद पुलिस अवर निरीक्षक के पद पर
– कुल 905 पुलिस अवर निरीक्षक को उनके उच्चत्तर पद पुलिस निरीक्षक के पद पर
– 266 पुलिस निरीक्षक एवं समकक्ष कोटि के पदाधिकारियों को पुलिस उपाधीक्षक (मूल कोटि) में
– कुल 885 हवलदार को उनके उच्चत्तर पद प्रारक्ष अवर निरीक्षक (प्रशिक्षण) के पद पर
– कुल 39 प्रारक्ष अवर निरीक्षक (प्रशिक्षण) को उनके उच्चत्तर पद प्रारक्ष निरीक्षक (प्रशिक्षण) के पद पर
– कुल 08 परिचारी को उनके उच्चत्तर पद परिचारी प्रवर के पद पर कार्यकारी प्रभार दिया गया।

इसके अलावा सामान्य प्रशासन विभाग के अधिसूचना सं0-19300, दिनांक-13.10.2023 के अंतर्गत विहित वेतनमान के साथ बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस के 2176 पुलिस पदाधिकारियों/कर्मियों को उच्चत्तर पद का प्रभार दिया गया।
वर्तमान में भी उक्त प्रक्रिया की समीक्षा की जा रही है एवं विहित प्रक्रिया के अनुसार लगभग 01 माह के अन्दर करीब 3000 योग्य पदाधिकारियों को कार्यकारी प्रभार दी जायेगी। कार्यकारी प्रभार हेतु प्रक्रियाधीन पुलिस पदाधिकारियों को शीघ्र ही विहित प्रक्रिया पूर्ण करते हुए कार्यकारी प्रभार दी जाएगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!