Uncategorized

*जन सुराज को रामगढ़ की जनता का अभूतपूर्व समर्थन, बदलाव की लहर में हर वर्ग शामिल।*

जन सुराज को एक मौका दे, 11 महीने में काम करके दिखाएंगे : सुशील सिंह कुशवाहा

“स्कूल का बस्ता” रोजगार और आगे बढ़ने का रास्ता: पूर्व आईपीएस आनंद मिश्रा

गुड्डू कुमार सिंह/कैमूर : बिहार के आगामी उपचुनाव के मद्देनजर जन सुराज अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर सहित अन्य प्रमुख नेता और उम्मीदवार ग्राउंड जीरो पर जनता से सीधे संवाद कर रहे हैं। रामगढ़ से जन सुराज के उम्मीदवार सुशील सिंह कुशवाहा लगातार पैदल यात्रा कर क्षेत्र में जन समर्थन जुटा रहे हैं। उन्हें पूर्व आईपीएस आर.के. मिश्रा और पूर्व आईपीएस आनंद मिश्रा जैसे प्रभावशाली लोगों का पूरा समर्थन मिल रहा है, जो उनके साथ चलकर जनता से बातचीत कर रहे हैं।

*जनता को कीचड़ में धकेल कमल बना भाजपा; जन सुराज का वादा – हर हाथ में शिक्षा और रोजगार – पूर्व आईपीएस आनंद मिश्रा*

सुशील सिंह कुशवाहा की पदयात्रा को महिला, युवा, बुजुर्ग और किसान सभी वर्गों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। उनकी इस यात्रा में जनता की आंखों में जन सुराज के रूप में एक नई उम्मीद दिखाई दे रही है। पदयात्रा के दौरान पूर्व आईपीएस आनंद मिश्रा ने जनता से संवाद करते हुए भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, कमल कीचड़ में खिलता है, और भाजपा ने आम जनता को कीचड़ बना दिया है, जबकि खुद कमल का फूल बनकर सज गई है। हम स्कूल बैग लेकर आए हैं, जो आगे बढ़ने का रास्ता और रोजगार का प्रतीक है।

*जन सुराज को एक मौका दे, 11 महीने में काम करके दिखाएंगे : सुशील सिंह कुशवाहा*

जन सुराज के रामगढ़ से उम्मीदवार सुशील सिंह कुशवाहा सभी वर्गों के लोगों से मिल रहे हैं, किसानों के साथ बैठकर भोजन भी किया, और आम जनता से बात-चित कर बच्चों की पढ़ाई के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा, बिहार के बच्चों को पढ़ा-लिखाकर आगे बढ़ाना है क्योंकि वे ही बिहार का भविष्य हैं। जन सुराज को एक मौका दीजिए, हम 11 महीने में काम करके दिखाएंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!