देशब्रेकिंग न्यूज़राज्य
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles
Check Also
Close
नरपतगंज प्रखंड के पलासी पंचायत निवासी अरविन्द यादव की निर्मम हत्या की खबर सुन हर कोई आहत था उनकी शव यात्रा में शरीक होने ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों का तांता लगा रहा।मौके पर बीडीओ आशुतोष कुमार ने अरविन्द की पत्नी सुलोचना देवी को पारिवारिक लाभ योजना के तहत 20 हजार का चेक दिया तथा श्रमिक लाभ के तहत जल्द ही एक लाख रुपये का चेक दिये जाने की बात कही।वहीं पलासी पंचायत की मुखिया विभा देवी ने कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत 3000 रुपयों का नगद भुगतान किया।अरविन्द यादव के परिजनों को सांत्वना देनेवालों में प्रखंड प्रमुख कंचन माला देवी,वीणा देवी,पूर्व उपप्रमुख मनोज यादव,विभा देवी, विपिन सम्राट,विष्णुदेव राय,अभय सिंह आदि शामिल थे। नरपतगंज थानाक्षेत्र के चकरदाहा राइस मिल के निकट सोमवार को अरविन्द यादव की दिनदहाड़े हत्या मामले में चार नामजद सहित दो अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध नरपतगंज थाने में मृतक की पत्नी सुलोचना देवी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है।
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.