भोजपुर:- डीजे संचालक के हत्या के कांड में संलिप्त 02 अभियुक्त गिरफ्तार।…
अवैध संबंध के चक्कर में चली गई डीजे संचालक की जान, प्रेमिका और उसके बेटे ने दिया था वारदात को अंजाम...*

गुड्डू कुमार सिंह/आरा:- मुफस्सिल थाना अंतर्गत डीजे संचालक के हत्या के कांड में केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने कांड में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मृतक शोभी डुमरा गांव निवासी नीरज कुमार था जो हरेंद्र कुमार का पुत्र था। नीरज कुमार भाड़े पर डीजे बजाने का काम करता था और मुर्गा भी बिक्री करता था। शुक्रवार की रात गांव के ही सोनू कुमार के घर छठी में डीजे बजाने गया था।
साम में करीब 07:00 बजे अपनी माँ से यह कहकर घर से निकला कि सोनु कुमार, पे०-विमल पासवान, सा०-शोभी डुमरा, थाना-आरा मुफस्सिल, जिला-भोजपुर के यहाँ मेरा डी० जे० का साटा हैं, मैं वही जा रहा हूँ, रात में घर नहीं आउंगा।
सुबह 04:58 बजे दूसरा बेटा अप्पु कुमार के मोबाईल पर सोनु कुमार के द्वारा कॉल करके बोला कि तुम्हारे भाई निरज कुमार का हत्या हो गया है।
उनकी शव घर के पास खेत में फेंका हुआ हैं। उसके बाद वादी अपने पूरे परिवार के साथ घटनास्थल पर पहुँचा और शव की पहचान की। वादी के द्वारा दिये गये आवेदन के आधार पर अज्ञात के विरूद्ध आरा मुफस्सिल थाना कांड सं0-141/24 दिनांक-11. 05.24 धारा-302/201/34 भा०द०वि० दर्ज किया गया। उक्त घटना में संलिप्त अभियुक्तों की पहचान एवं उनकी गिरफ्तारी हेतु सहायक पुलिस अधीक्षक-सह-अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-01. सदर आरा के नेतृत्व में पु०नि० राजीव कुमार सिन्हा, पु०नि०-सह-थानाध्यक्ष, आरा मुफस्सिल थाना, प्र०पु०अ०नि० राजीव कुमार, पु०अ०नि० विनोद कुमार, मुफस्सिल थाना, डी०आई०यू० टीम एवं थाना के सशस्त्र बलों के साथ एक विशेष टीम का गठन किया गया।
गठित टीम के द्वारा तकनीकी/आसूचना संकलन करते हुए उक्त घटना में संलिप्त अभियुक्तों की पहचान किया गया तथा दिनांक 12.05.2024 को समय करीब 01:30 बजे अपराह्न में रेड /छापामारी कर उक्त घटना में संलिप्त 02 अभियुक्तों को उनके घर से गिरफ्तार किया गया हैं। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम -अंकित कुमार, पे०-बिजेन्द्र पासवान, सा०-शोभी डुमरा, थाना-मुफस्सिल, जिला-भोजपुर (2) अनिता देवी, पति-बिजेन्द्र पासवान, सा०-शोभी डुमरा, सिकरहट्टा जिला-भोजपुर निवासी बताया जा रहा है जिसकी सूचना भोजपुर पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रेस वार्ता कर दी गई।