ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व0 भोला पासवान शास्त्री की 108 वीं जयन्ती आज प्रदेश कांग्रेस कमिटी के मुख्यालय सदाकत आश्रम में मनायी गयी।….

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा0 मदन मोहन झा ने की।

सर्वप्रथम स्व0 भोला पासवान शास्त्री के तैल चित्र पर कांग्रेस नेताओं ने माल्यापर्ण किया।

त्रिलोकी नाथ प्रसाद :-इस अवसर पर स्व0 भोला पासवान शास्त्री के प्रति श्रद्धाँजलि अर्पित करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डा0 मदन मोहन झा ने कहा कि भोला पासवान शास्त्री, बिहार ही नहीं बल्कि देश के बड़े कद्दावर नेता थे। वे तीन बार बिहार के मुख्यमंत्री रहे एवं इन्दिरा गाँधी के कार्यकाल में केन्द्रीय मंत्री भी थे। डा0 झा ने कहा कि स्व0 भोला पासवान शास्त्री की

इमानदारी.कृतज्ञ परायणता एवं देशभक्ति की मिशाल देश के इतिहास में स्वर्णाक्षरों में अंकित रहेगा

आज कृतज्ञ देश स्व0 शास्त्री के देश निर्माण में योगदान को स्मरण कर उनकी स्मृति को शत-शत नमन करती है।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा0 मदन मोहन झा के अलावे कार्यकारी अध्यक्ष डॉ समीर कुमार सिंह , पूर्व मंत्री अवधेश कुमार सिंह, मिडिया विभाग के चेयरमेन राजेश राठौड़, पूर्व विधायक लाल बाबु लाल, ज्ञान रंजन, नागेन्द्र कुमार विकल,अनुराग चन्दन, मृणाल अनामय, सुधा मिश्रा,आशिफ गफूर, संतोष कुमार श्रीवास्तव, प्रदुमन यादव, उमेश कुमार राम, निधि पाण्डेय, बिमलेश तिवारी, मिथलेश शर्मा मधुकर, नदीम अंसारी, सतेन्द्र पासवान, उमेश प्रसाद सिंह, बिपिन झा,सूरज कुमार, अखिलेश कुमार पासवान, निरंजन कुमार, यसबंत कुमार चमन ने भी स्व0 भोला पासवान शास्त्री के चित्र पर माल्यापर्ण किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button