अपराधताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

भोजपुर : लाठी डंडे से पीट कर पति ने अपने ही पत्नी को पैसे के लिए उतारा मौत के घाट..

आरा-भोजपुर/गुड्डू कुमार, चारपोखरी थाना अंतर्गत मझियाव गांव में अभी अभी लाठी डंडे से पीट पीट कर एक महिला को मार दिया गया।पूरी घटना चारपोखरी थाना क्षेत्र के मझियाव गांव की है।प्राप्त सूचना के अनुसार पति पत्नी में पैसे को लेकर अनबन हुई बात बिगड़ कर मार पीट का रूप धारण कर लिया, जिससे गुडु साह ने पत्नी को पीट पीट कर मौत के घात उतार दिया।उसके बाद कमरा में बंद कर फरार हो गया।लोगो द्वारा थाना को सूचना दी गई।सूचना मिलते ही चारपोखरी थानाध्यक्ष ओमप्रकाश कुमार दाल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की छान बिन कर रहे है। साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु आरा सदर भेज दिया गया।घटना मंगलवार रात में लगभग 8:00 बजे के आस पास बताई जा रही है।मृतक का नाम रेणु देवी बताई जा रही है मृतक के दो बच्चे है।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button