अधिप्राप्ति कार्य का सफल एवं सुचारु संचालन सुनिश्चित कराने हेतु जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी अनुमंडल पदाधिकारी के साथ बैठक की तथा अधिकारियों को अधिप्राप्ति मैं तेजी लाने तथा बचे हुए निबंधित एवं सर्वेक्षित किसानों से धान क्रय करने का निर्देश दिया।

गुड्डू कुमार सिंह समीक्षा में पाया गया कि कुल 26830 किसानों से अब तक 177825.492MT (65.86%) धान खरीद की गई है। अब तक कुल 35127 मीट्रिक टन (1301Lots) सीएमआर जमा किया गया है। राज्य खाद्य निगम से पैक्स को 65.54 करोड़ भुगतान किया गया है। अब तक कुल सक्रिय पैक्स / व्यापार मंडल 246 है। धान अधिप्र क्षेत्र 2020- 21 के इच्छुक किसानों का सर्वेक्षण किया गया है। अब तक सर्वेक्षित बचे हुए किसानों की संख्या 7914 है जिसमें से 5618 इच्छुक किसानों से धान क्रय कर लिया गया है। जिलाधिकारी ने सभी अनुमंडल पदाधिकारी को अधिप्रक्ष कार्य में तेजी लाने और लक्ष्य के अनुरूप उपलब्धि हासिल करने का आदेश दिया। इसके लिए पैक्स / मिलर से समन्वय बनाते हुए प्रतिदिन के अधिप्र क्षेत्र कार्यों की समीक्षा कर प्रगति लाने का निर्देश दिया। उन्होंने डेवलपर और निबंधित किसानों में से बचे हुए इच्छुक किसानों से धान क्रय करने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी द्वारा टास्क फोर्स की बैठक कर फीडबैक प्राप्त करने और लगातार परिचालक करने वाले कार्य में निरंतर प्रगति लाया जा रहा है।
बैठक में जिला सहकारिता पदाधिकारी प्रबंधन निदेशक केंद्रीय सहकारी बैंक और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सभी प्रधानपाल पदाधिकारी और कई पैक्स अध्यक्ष संबद्ध थे।