अपराधबिहारब्रेकिंग न्यूज़

पूर्णिया में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1.02 करोड़ का स्मैक बरामद, नौ गिरफ्तार

पूर्णिया, 24 सितंबर (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग ने जिले में अवैध शराब और मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान बड़ी कार्रवाई की है। अलग-अलग स्थानों पर हुई कार्रवाई में गांजा, स्मैक और शराब बरामद करते हुए कुल नौ अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। तस्करी में प्रयुक्त एक चारपहिया वाहन भी जब्त किया गया है।

विभाग के अनुसार, 23 सितंबर को के. नगर थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई। तलाशी के दौरान 6.029 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। मौके से दो आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

इधर, समेकित जांच चौकी, डालखोला में सघन वाहन जांच के दौरान विभाग की टीम ने 510 ग्राम स्मैक बरामद की। विभाग ने बरामद स्मैक की अनुमानित अवैध बाजार कीमत करीब 1.02 करोड़ रुपये बताई है। मामले में दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया। तस्करी में इस्तेमाल चारपहिया वाहन को भी जब्त कर लिया गया।

इसके अलावा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अवैध देशी और विदेशी शराब के खिलाफ कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान कुल 73.295 लीटर विदेशी शराब और पांच लीटर देशी चुलाई शराब बरामद की गई। शराब के मामलों में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया।

मधुबनी थाना क्षेत्र से 61.500 लीटर विदेशी शराब के साथ दो लोग पकड़े गए। डालखोला चेकपोस्ट से 7.875 लीटर विदेशी शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार हुआ। के. हाट थाना क्षेत्र में 3.920 लीटर विदेशी शराब के साथ एक व्यक्ति पकड़ा गया। वहीं, धमदाहा थाना क्षेत्र में पांच लीटर देशी चुलाई शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।

उत्पाद विभाग ने बताया कि अवैध शराब और मादक पदार्थों के निर्माण, भंडारण, परिवहन एवं बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button