District Adminstrationबिहारब्रेकिंग न्यूज़

अररिया : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में अनुकंपा समिति की बैठक आयोजित

अररिया, 24 सितंबर (के.स.)। अब्दुल कैय्युम, डीएम अररिया विनोद दूहन की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में कर्तव्य के दौरान मृत एवं स्थाई रूप से अपंग हुए अग्निसुरक्षा कर्मियों के आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति/लाभ प्रदान करने हेतु जिला अनुकंपा समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में संबंधित मामलों की बिंदुवार समीक्षा करते हुए कर्तव्य के दौरान मृत एवं स्थाई रूप से अपंग अग्निसुरक्षा कर्मियों के आश्रितों द्वारा प्रस्तुत आवेदन, आवश्यक अभिलेख एवं पात्रता से संबंधित बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया। समिति द्वारा नियमानुसार सभी मामलों की जांच एवं आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने पर चर्चा की गई।

जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि आश्रितों से संबंधित मामलों का निष्पक्ष एवं संवेदनशीलता के साथ नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित किया जाए तथा आवश्यक दस्तावेजों की जांच करते हुए पात्र मामलों में निर्धारित प्रक्रिया के तहत शीघ्र कार्रवाई की जाए।

बैठक में प्रमंडलीय समादेष्टा, गृह रक्षा वाहिनी सह जिला अग्निशमन पदाधिकारी अररिया, जिला कल्याण पदाधिकारी अररिया उपस्थित थे।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button