अपराधताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

पटना : मास्क पहनने के प्रोटोकॉल का अनुपालन सुनिश्चित कराएं दुकानदार नहीं तो जांच के बाद 3 दिनों के लिए संबंधित दुकान को बंद करने की होगी कार्रवाई, प्रमंडलीय आयुक्त ने दिया निर्देश..

सोसल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराने के लिए जिला प्रशासन को धावा दल तथा निगरानी टीम गठित करने का दिया निर्देश।

  • दुकानों के आस पास भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर सैनिटाइजेशन का कार्य कराने का दिया निर्देश।
  • कोविड-19 के प्रावधानों के उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई भी की जाएगी।
  • सभी अस्पताल, दवा दुकान, रेलवे स्टेशन और आटो स्टैंड आदि के आस पास विशेष तौर से सेैनेटाइज कराना सुनिश्चित

पटना/त्रिलोकीनाथ प्रसाद, राज्य में अनलॉक-3 लागू है।इस दौरान लोगों को कुछ छूट दी गई है।लेकिन कोविड-19 के प्रावधानों के उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई भी की जाएगी।दुकानों में बिना मास्क के दुकानदार या ग्राहक पाए गए तो उनपर कार्रवाई की जाएगी और जांच के पश्चात संबंधित दुकानों को 3 दिनों के लिए बंद भी किया जाएगा।इस संबंध में प्रमंडलीय आयुक्त संजय कुमार अग्रवाल ने निर्देश दिया है।प्रमंडलीय आयुक्त ने कहा है कि मास्क पहनने के प्रोटोकॉल का दुकानदार अनुपालन सुनिश्चित कराएं नहीं तो दुकान को बंद करने की कार्रवाई होगी।उन्होंने निर्देश दिया है कि अनलॉक 3 में सभी दुकानदार दुकान के अंदर और बाहर मास्क पहनने के प्रोटोकॉल का अनुपालन सुनिश्चित कराएं।जिन दुकानदारों द्वारा प्रोटोकॉल का पालन नहीं करवाया जाएगा तो ऐसे शोरूम, दुकानों, रेस्टोरेंट को बंद करने के आदेश दिए जाएंगे।एक साथ दुकान में अधिक व्यक्ति प्रवेश ना करें यह भी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।दुकानों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन लगातार हो इस संबंध में नगर निगम और जिला प्रशासन को धावा दल तथा निगरानी टीम बनाने का निर्देश दिया गया है।यह टीम लगातार दुकानों पर निगरानी रखेगी और नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जाएगी।प्रमंडलीय आयुक्त ने क्षेत्र भ्रमण कर बाजारों का निरीक्षण किया तथा नगर आयुक्त एवं अनुमंडल पदाधिकारी को निर्देश दिया तथा संबंधित थानों को भी लगातार पेट्रोलिंग करने का निर्देश दिया।जो ग्राहक दुकान के अंदर और बाहर मास्क नहीं पहनेंगे उन पर भी फाइन लगाया जाएगा।प्रमंडलीय आयुक्त ने कहा कि मास्क दुकानदार एवं ग्राहक सभी की सुरक्षा के लिए है, हम सबको इसका कठोरता से पालन करना है तथा खुद तो पहनना ही है अन्य व्यक्ति को भी इसके लिए प्रेरित करना होगा।कोरोना संक्रमण को फैलाने से रोकथाम के लिए अब बड़ी मशीनों से सेनेटाइजेशन कैंपेन चलाया जा रहा है।पटना नगर निगम क्षेत्र में जोर शोर से सेनेटाइजेशन अभियान चलाया जा रहा है।वायरस का फैलाव न हो इसके लिए भीड़-भाड़ वाले इलाकों में विशेष तौर से चिन्हित कर सेनेटाइजेशन का कार्यक्रम चलाया रहा है।प्रमंडलीय आयुक्त श्री अग्रवाल ने बताया कि निगम क्षेत्र में सैनेटाइजेशन कैंपन के लिए कुल 12 गाड़ी (मशीन युक्त) लगाए गए हैं।इसमें 6 गाड़ी फायर बिग्रेड की है, जबकि 6 निगम की है।दोनों गाड़ियों के माध्यम से आवश्यकतानुसार जगह-जगह सैनेटाइज कराया जा रहा है।प्रमंडलीय आयुक्त ने निर्देश दिया है कि सभी अस्पताल, दवा दुकान, रेलवे स्टेशन और आटो स्टैंड आदि के आस पास विशेष तौर से सेैनेटाइज कराना सुनिश्चित करें।इसके साथ ही प्रशासन की ओर से चिन्हित कंटेनमेंट जोन के अलावे अन्य जगहों पर भी जहां भीड़-भाड़ अधिक रहती है वहां सैनेटाइजेशन का कार्य कराएं।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button