ताजा खबर
नीतीश कुमार ने वशिष्ठ नारायण सिंह से भेंट कर जन्मदिन पर दी शुभकामनाएँ

त्रिलोकी नाथ प्रसाद/पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद श्री वशिष्ठ नारायण सिंह जी के जन्मदिन के अवसर पर माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नीतीश कुमार जी सोमवार को उनके आवास पर पहुँचे।
इस दौरान उन्होंने श्री वशिष्ठ नारायण सिंह जी से आत्मीय भेंट की, तथा पुष्पगुच्छ देकर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं एवं उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की। मुलाकात के दौरान श्री नीतीश कुमार जी ने उनका कुशल-क्षेम भी जाना।

