भोजपुर

*भाजपा का केंद्रीय प्रशिक्षण विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन।…*

गुड्डू कुमार सिंह :-गडहनी. प्रखंड क्षेत्र के गडहनी मण्डल अन्तर्गत करनौल गाँव में भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय प्रशिक्षण विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय शिविर का समापन्न किया गया.कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अरबिन्द कुमार सिंह एवं मंच संचालन प्रोफेसर दयाल शंकर सिंह ने किया. कार्यक्रम तीन सत्र में चला.पहले सत्र की अध्यक्षता अरबिन्द दूसरे की पूर्व प्रखण्ड अध्यक्ष अरूण सिंह और तीसरे की अध्यक्षता महिला मोर्चा अध्यक्षा माधुरी ओझा ने किया.उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बिहार प्रदेश कार्य समिति सदस्य विजय सिंह ने कहा कि वर्तमान परिवेश में सोशल मीडिया का महत्व काफी बढ़ गया है कार्यकर्ताओं को इसका सही तरह से उपयोग करना चाहिए.उन्होंने इसके लिए मार्गदर्शन भी किया.गडहनी मंडल के पूर्व अध्यक्ष अरूण सिंह ने संगठन के कार्य पद्धतियों का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं को राजनीतिक जीवन में अपने कर्तव्यों को सही तरह से पालन करना चाहिए.वही कार्यक्रम के प्रशिक्षक विजय सिंह,विनय सिंह, अभिमन्यु सिंह ने कहा कि बूथ स्तर तक संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं को तन मन से कार्य करना चाहिए. उन्होंने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो समाज के सभी वर्गों को एक साथ लेकर चलती है,कार्यकर्ताओं को समाज के अनुरूप उनकी आशाओं पर खरा उतरने की आवश्यकता है.भारत सरकार के विकास उन्मुख योजनाओं को घर-घर तक बताने की आवश्यकता पर बल दिया गया.मौके पर अनिल सिंह, कमलेश कुमार केशरी, अभिषेक सिंह विषेन, संतोष गुप्ता, चंदन सोनी ,शम्भु नाथ मिश्र ,राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, अशोक केशरी ,कुन्दन सिंह तोमर, रामबाबु प्रसाद, रंजन सिंह, प्रिंस सिंह तोमर ,शिवजी रजक सहित अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button