District Adminstrationकिशनगंजन्यायपालिकाबिहारब्रेकिंग न्यूज़

किशनगंज : राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर सरपंचों के साथ बैठक

किशनगंज, 05 सितंबर (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पटना के निर्देशानुसार आगामी 12 सितंबर को किशनगंज व्यवहार न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। लोक अदालत को सफल बनाने को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

इसी क्रम में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव ओम शंकर की अध्यक्षता में जिले के सरपंचों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में लोक अदालत के माध्यम से अधिक से अधिक मामलों का आपसी सुलह-समझौते के आधार पर निपटारा कराने को लेकर रणनीति पर चर्चा की गई।

सचिव ने सरपंचों को लोक अदालत की तैयारियों में सक्रिय भूमिका निभाने तथा ग्राम कचहरी से जुड़े समझौता योग्य मामलों का त्वरित निष्पादन कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि लोग अपने मामलों का आपसी सहमति से समाधान करा सकें।

राष्ट्रीय लोक अदालत में आपराधिक शमनीय मामले, प्ली बार्गेनिंग, धारा 138 के चेक बाउंस मामले, मनी रिकवरी, मोटर दुर्घटना दावा, ट्रैफिक चालान, श्रम विवाद, भूमि अधिग्रहण, पेंशन एवं सेवा संबंधी मामले, राजस्व मामले सहित अन्य लंबित सिविल मामलों का सुलह-समझौते के आधार पर निपटारा किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button