अपराधताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

अररिया मे युवक की हत्या कर शव को तालाब में फेका, पुलिस कर रही है मामले की तहकीकात..

अररिया/अब्दुल कैय्युम, अररिया जिला के ताराबाड़ी थाना क्षेत्र अन्तर्गत किश्मत खवासपुर पंचायत के वार्ड नं. 05 के पलासी में एक 35 वर्षीय युवक की हत्या कर शव को तालाब में फेकने का मामला उजागर हुआ हैं।घटना की सूचना पर एसडीपीओ पुष्कर कुमार एवं ताराबाड़ी पुलिस घटना स्थल पर पहुँच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अररिया भेज दिया।मिली जानकारी के अनुसार ताराबाड़ी थाना क्षेत्र के पलासी गांव निवासी चंद्रशेखर मिश्र का 35 वर्षीय युवक कृष्णकांत मिश्र उर्फ मंटू रविवार की शाम खाना खाकर रात्रि 8 बजे घर से टहलने भट्ठा मुख्य मार्ग की तरफ निकला था।काफी देर वापस नही आने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू किया। लेकिन नही मिला।दूसरे दिन सोमवार की सुबह उनका पुत्र व ग्रामीण शव को गांव के बगल के भट्ठे के समीप तालाब में देखा।हल्ला करने पर ग्रामीण जमा हो गया।इस के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गयी।सूचना पर ताराबाड़ी पुलिस मौके पर पहुच कर शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन में जुट गई।वही हत्या की सूचना पर एसडीपीओ पुष्कर कुमार ने भी घटना स्थल पर पहुच कर मामले की तहकीकात की।उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टिया मामला घरेलू विवाद का लगता हैं।साथ ही साथ उन्होंने ताराबाड़ी थानेदार अजित कुमार को कई दिशा निर्देश दिए।थानेदार ने बताया पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button