अपराधब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज शराब के नशे में थाना पहुंच हंगामा करना युवक को काफी महंगा पड़ा, पुलिस ने उसे हिरासत में ले लेकर मेडिकल जांच कराने को अस्पताल भेजा…

रविवार सुबह को अचानक उसकी तबीयत काफी बिगड़ गई।पेट दर्द की शिकायत के बाद पुलिस ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करा दिया।

किशनगंज शराब के नशे में थाना पहुंच हंगामा करना युवक को काफी महंगा पड़ा।शनिवार रात घटित घटना के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लेकर मेडिकल जांच कराने को अस्पताल भेजा।सदर अस्पताल में मेडिकल जांच के दौरान भदरपुर ऐटा, यूपी निवासी मो. वसीम उर्फ राजू पिता आशिफ अली द्वारा शराब का सेवन करने की पुष्टि होते ही उसे गिरफ्तार कर हाजत में बंद कर दिया गया।रविवार सुबह को अचानक उसकी तबीयत काफी बिगड़ गई।पेट दर्द की शिकायत के बाद पुलिस ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करा दिया।घटना की जानकारी मिलते ही सदर अस्पताल पहुंचे राजू के परिजनों ने बताया कि वह जिले में घूम-घूम कर सामान की फेरी करता है और उसे पूर्व से ही अपेंडिक्स की शिकायत है। उन्होंने बताया कि शनिवार शाम से ही राजू अचानक गायब हो गया था।पुलिस ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करा दिया।

रिपोर्ट-धर्मेंद्र सिंह

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button