देशब्रेकिंग न्यूज़

प्रधानमंत्री ने बैडमिंटन खिलाड़ी श्री नन्दू नाटेकर के निधन पर दु:ख व्यक्त किया

त्रिलोकी नाथ प्रसाद :-प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बैडमिंटन खिलाड़ी श्री नन्दू नाटेकर के निधन पर दु:ख व्यक्त किया है।

एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा, “भारत के खेल इतिहास में श्री नन्दू नाटेकर का एक विशेष स्थान है। वे बैडमिंटन के शानदार खिलाड़ी और महान कोच थे। उनकी सफलता से उदीयमान एथलीटों को प्रेरणा मिलती है। उनके निधन से दु:खी हूं। दु:ख की इस घड़ी में मैं उनके परिजनों और मित्रों के साथ हूं। ओम् शांति!”

***

Related Articles

Back to top button