राज्य
जिलाधिकारी, पटना एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना द्वारा विमेंस एशियन हॉकी चैंपियन्स ट्रॉफी, 2024 की ट्रॉफी गौरव यात्रा के क्रम में गाँधी मैदान, पटना में आयोजित भव्य कार्यक्रम में ट्रॉफी का स्वागत किया गया।

त्रिलोकी नाथ प्रसाद /राज्य सरकार द्वारा खेल के क्षेत्र में किए जा रहे सराहनीय प्रयासों पर प्रकाश डालते हुए आम जनता से खेल एवं खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता पर बल दिया गया। ट्रॉफी गौरव यात्रा 14 अक्टूबर से 10 नवम्बर के बीच 4 राज्यों-हरियाणा, पंजाब, ओडिशा और झारखंड-के साथ-साथ बिहार के सभी 38 जिलों से गुजरेगी।
एशियन हॉकी चैंपियन्स ट्रॉफी (महिला) दिनांक 11 नवंबर से 20 नवम्बर, 2024 तक राजगीर खेल परिसर, राजगीर में आयोजित होगा।