राज्य

उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी ने हेमंत सोरेन से मांगा समर्थन

भारती मिश्रा/रांची: भारत उपराष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए 9 सितंबर की तिथि प्रस्तावित है ऐसे में देश के उपराष्ट्रपति चुनाव को प्रभावशाली बनाने के लिए हर राजनीति पार्टी प्रयासरत है। इंडी गठबंधन की ओर से बी सुदर्शन रेड्डी को उम्मीदवार बनाया गया है उपराष्ट्रपति पद उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी उपराष्ट्रपति की चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए समर्थन मांगने रांची पहुंचे।

इस मौके पर कांके स्थित मुख्यमंत्री आवास में एक प्रेस वार्ता बुलाई गई थी। जिसमे उपराष्ट्रपति उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड़ी का मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गर्म जोशी के साथ स्वागत किया। रेड्डी भी मुख्यमंत्री और मीडिया के स्वागत किया।

मौके पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलेश महतो, कांग्रेस प्रभारी के राजू, राज्यसभा सांसद रघुराम रेड्डी,कांग्रेस विधायक दल नेता प्रदीप यादव, राज्यसभा सांसद महुआ मांझी,राज्यसभा सरफराज अहमद, सांसद जोभा मांझी, और कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत
मौजूद नजर आए। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड में इंडी गठबंधन की सरकार है और झामुमो इसका स्वागत करती है। चुनाव में सकारात्मक परिणाम के लिए चुनाव से पहले एक बैठक कर आगे की रणनीति बनाई जाएगी।

इस दौरान उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी ने स्वर्गीय शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि दिया. रेड्डी ने अपनी बात रखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के जेल जाने का जिक्र करते हुए इसका जिम्मेवार ईशारों में भाजपा को ठहराया है। रेड्डी ने साफ तौर पर कहा कि हेमंत सोरेन को सताया गया है। पिछली सरकार का कार्यालय समाप्त हो गया लेकिन एक सीएम को जेल भेजने के पीछे किसकी साजिश थी। रेड्डी ने कहा कि इन सवालों का जवाब अगर नही मिलता है तो डेमोक्रेटिक का कोई मतलब नही बनता है। इस दौरान रेड्डी ने हेमंत सोरेन से समर्थन मांगने के साथ सभी राजनीति पार्टियों से समर्थन मांगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!