किशनगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़

किशनगंज को मिला नया अनुमंडल पदाधिकारी, अनिकेत कुमार ने संभाला कार्यभार

किशनगंज,27जून(के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, जिले में प्रशासनिक स्तर पर बदलाव के तहत अनिकेत कुमार ने नए अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया है। समाहरणालय स्थित जिला प्रशासन कार्यालय में आयोजित सादे समारोह में पूर्व एसडीओ लतीफूर रहमान अंसारी समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

कार्यभार संभालने के बाद अनिकेत कुमार ने कहा, “किशनगंज की जनता की सेवा करना मेरे लिए गर्व की बात है। प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता, त्वरित निर्णय और जनहित मेरी प्राथमिकता होगी।” उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना जैसे क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देने की बात कही।

इस अवसर पर पूर्व एसडीओ लतीफूर रहमान अंसारी ने नए पदाधिकारी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि किशनगंज की जनता सहयोगी है और उन्हें विश्वास है कि अनिकेत कुमार जिले के प्रशासनिक संचालन को नई दिशा देंगे। अंसारी ने अपने कार्यकाल में विशेषकर बकरीद जैसे पर्वों पर शांति व्यवस्था बनाए रखने में मिली सफलता को याद किया।सांस्कृतिक विविधता और सामाजिक सौहार्द्र के लिए प्रसिद्ध किशनगंज जिले को अब नए नेतृत्व से विकास कार्यों में नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!