*डीएम ने धान की सफल एवं सुचारु अधिप्राप्ति सुनिश्चित कराने हेतु जिला टास्क फोर्स की की बैठक।।…

त्रिलोकी नाथ प्रसाद :-डीएम ने किसानों के बीच व्यापक प्रचार प्रसार कर अधिकाधिक किसानों का ऑनलाइन निबंधन सुनिश्चित कराने का डीसीओ को दिया निर्देश।*
*प्रत्येक पंचायत हेतु क्रय केंद्र खोलने तथा पैक्स/ व्यापार मंडल के माध्यम से धान क्रय हेतु किसानों को क्रियाशील करने का दिया निर्देश।*
*पंजीकृत किसानों से क्रय किए गए धान का मूल्य 48 घंटों के अंदर भुगतान करने का डीएम ने दिया निर्देश।*
*जिला अंतर्गत वर्तमान वर्ष हेतु 3432 किसान पंजीकृत तथा 221 पैक्स धान क्रय हेतु चयनित , चार सीएमआर गोदाम अधिसूचित।*
*धान अधिप्राप्ति का कार्य पूरी पारदर्शिता एवं जवाबदेही से ससमय सुनिश्चित कराने तथा सभी धान क्रय केंद्रों एवं मिलों पर कोविड-19 के संक्रमण से बचाव हेतु एहतियाती सुरक्षात्मक उपाय सुनिश्चित करने का दिया निर्देश।*
—————————————-
जिलाधिकारी श्री कुमार रवि ने धान अधिप्राप्ति के सफल एवं सुचारु संचालन सुनिश्चित कराने हेतु जिला टास्क फोर्स की बैठक संबंधित अधिकारियों के साथ हिंदी भवन सभागार में की।
उन्होंने जिला सहकारिता पदाधिकारी को सभी प्रखंडसहकारिता पदाधिकारी के माध्यम से किसानों के बीच ऑनलाइन निबंधन कराने हेतु व्यापक प्रचार प्रसार करने पर बल दिया ताकि अधिकाधिक किसानों का निबंधन कराया जा सके।
जिलाधिकारी ने जिला सहकारिता पदाधिकारी को पूरी पारदर्शिता एवं जवाबदेही के साथ अधिप्राप्ति का कार्य ससमय सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पैक्स एवं व्यापार मंडल के माध्यम से किसानों से ससमय धान क्रय करना सुनिश्चित करें।
अपनी जमीन पर खेती करने वाले किसान से अधिकतम 200 क्विंटल तक तथा दूसरे की जमीन पर खेती करने वाले किसान 75 क्विंटल तक धान खरीद किया जा सकता है।
उन्होंने इच्छुक किसानों से क्रय किए गए धान का ऑनलाइन भुगतान किसानों को 48 घंटे के अंदर सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
अधिप्राप्ति वर्ष 2020 21 मैं अब तक 3432 किसानों द्वारा धान बिक्री हेतु ऑनलाइन निबंधन किया गया है जिलाधिकारी ने अनुमंडल पदाधिकारी एवं जिला सहकारिता पदाधिकारी को प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी के माध्यम से किसानों को ऑनलाइन निबंधन हेतु व्यापक प्रचार प्रसार करने तथा क्रय केंद्र के माध्यम से धान की बिक्री करने हेतु प्रेरित करने का निर्देश दिया।
सामान्य धान 1868 रुपए प्रति क्विंटल एवं ग्रेड ए धान 1888 रुपए प्रति क्विंटल की दर से क्रय किया जाएगा। धान की अच्छी उपज के मुताबिक प्रत्येक पैक्स के लिए सांकेतिक लक्ष्य पूर्व वर्ष की भांति निर्धारित किया गया है इससे ज्यादा क्रय भी संबंधित पैक्स द्वारा किसानों से किया जा सकता है।
अधिप्राप्ति की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन आधारित है ।ऐसी स्थिति में धान क्रय, किसानों का भुगतान, पैक्स/ व्यापार मंडल द्वारा मिलरों को धान का प्रेषण, मिलर द्वारा सीएमआर पैक्स को उपलब्ध कराया जाना, पैक्स द्वारा सीएमआर गोदाम पर सीएमआर जमा किया जाना इत्यादि की कार्रवाई ऑनलाइन आधारित है।
पटना जिले में इस वर्ष गत वर्ष की भांति निगम मुख्यालय द्वारा अधिसूचित चार सीएमआर गोदाम यथा बाढ़ ,कटरा, दीघा एवं बिहटा में सीएमआर जमा कराया जाएगा।
इस वर्ष धान की उपज अच्छी होने की संभावना के मध्य नजर ज्यादा से ज्यादा मिलों को ऑनलाइन निबंधन कराने हेतु प्रेरित करने का निर्देश जिला प्रबंधक राज्य खाद्य गोदाम पटना को दिया गया।
जिलाधिकारी ने कोविड-19 संक्रमण के खतरा को देखते हुए धान क्रय केंद्रों तथा मिलो पर एहतियाती सुरक्षात्मक उपाय सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
बैठक में अपर जिला दंडाधिकारी आपूर्ति , विशिष्ट पदाधिकारी अनुभाजन ,सभी अनुमंडल पदाधिकारी ,वरीय उप समाहर्ता अधिप्राप्ति ,जिला प्रबंधक राज्य खाद्य निगम पटना, जिला सहकारिता पदाधिकारी ,सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी अंचलाधिकारी उपस्थित थे।