ज्योतिष/धर्म

आज का राशिफ़ल

*नक्षत्रयोगशशिसूर्यनित्यम्,*
*तिथिवारलग्नं दिवसं नमामि।*
*आचार्यराधाकांतकृतं वै*
*करोतुपंचांगमिदं सुप्रभातम्।।*
🌺🌸🌺🌸🌺
*ॐ वन्दे देव उमापतिं सुरगुरुं,*

*वन्दे जगत्कारणम्।*

*वन्दे पन्नगभूषणं मृगधरं,*

*वन्दे पशूनां पतिम्॥*

*वन्दे सूर्य शशांक वह्नि नयनं,*

*वन्दे मुकुन्दप्रियम्।*

*वन्दे भक्त जनाश्रयं च वरदं,*
*वन्दे शिवंशंकरम् ॥*
🙏🙏🙏🙏🙏
*विश्वरूपे विश्वेशे विश्वशक्ति समन्विते।*
*प्रसीद परमानंदे दुर्गे देवी नमोस्तुते।।*
🙏🙏🙏🙏

*आज का पंचांग:-*
*आज दिनांक:- 5 सितंबर 2022 सोमवार*
शुभसंवत् :-2079
शाके :-1944 उत्तरायण उत्तरगोल:
ऋतु:- वर्षा
माह:- भाद्रपद
पक्ष:- शुक्ल
तिथि:- *दशमी रात्रि 2:52 तक उपरांत एकादशी,*
नक्षत्र :- मूल सायं 6:13 उपरांत पूर्वाषाढ़,
योग:- प्रीति दिन में 10:39 तक उपरांत आयुष्मान,
कारण:- तैतिल,
सूर्योदय :- प्रातः 05:47
सूर्यास्त :- संध्या 06:13
सूर्य :- *पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्रे सिंह राशौ रवि,*
चंद्रमा :- *धनु राशौ च चन्द्रः,*
*आज का राहूकाल* प्रातः-07:30 बजे से 09:00 बजे तक
*अभिजीत मुहूर्त:-*
दोपहर 11:36 से 12:24 तक।
का भारतीय ज्योतिष के अनुसार
कोई भी नया और शुभ कार्य जिस कार्य से चिरकाल तक लाभ लेना हो ऐसे प्रत्येक कार्य को अभिजीत मुहूर्त में प्रारंभ करना चाहिए यह अभिजीत मुहूर्त सभी कार्यों के लिए शुभ होता है। राहुकाल में कोई भी शुभकार्य प्रारंभ नही करना चाहिए।
*दिशाशूलः-*
आज के दिन पूर्व दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए यदि यात्रा करना ज्यादा आवश्यक हो तो घर से दर्पण देखकर या दूध पीकर जायें।
*तिथि का महत्व:- आज का पर्व त्योहार मुहूर्त और खास:-*
*आज दशावतार व्रत में विष्णु पूजन मोक्ष दायक, स्थिर एवं जीवन, उत्तम नौकरी,आजीविका, व्यवसाय, अखंड सुख सौभाग्य सन्तति सन्तान सुख दायक होगा। आज शिव के प्रसन्न्ता व कृपा के लिए शिव पूजन भी अति आवश्यक एवं लाभदायक होगा।*

*🌹दैनिक राशिफल🌹*
*देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।*
*नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।*
*विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।*
*जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत।।*

*🌺आज का दैनिक राशि फल🌺*

🐏मेष:-
आपकी राशि के ग्यारहवें यानी आय भाव में बुध गोचर करेंगे। आराकाशा के अनुसार गोचर काल की अवधि में आपकी आय में वृद्धि के योग बनेंगे। इस दौरान आपके बेवजह खर्चों पर रोक लगेगी। बुध आपकी राशि के तीसरे यानी भाई-बहन, पराक्रम और छठवेंयानी रोग, विवाद और ऋण आदि भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस दौरान आपको भाई-बहन का साथ मिलेगा। किसी पुराने रोग से मुक्ति मिल सकती है। पराक्रम में वृद्धि होगी।
आज दिन आपके लिए अच्छा है, आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। अनियंत्रित भाषा के इस्तेमाल से गड़बड़ हो सकती है। भगवान हनुमान के सामने बैठकर ध्यान लगाएं और काम पर जुटें।

🐂वृष:-
बुध आपकी राशि के दशम भाव में गोचर करेंगे। आराकाशा के अनुसार इसे कर्म या करियर भाव माना गया है। बुध आपकी राशि के दूसरे व पंचम भाव के स्वामी हैं। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नई नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। व्यापार में लाभ के संकेत हैं।
आज दिन आपके लिए अच्छा है, आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। मन प्रफुल्लित होगा, लेकिन एक अजीब सी घबराहट भी हो सकती है। नए कार्य पर जाने के लिए शांत भाव के साथ एकाग्रचित होकर घर से निकलें। माता-पिता का ख्याल जरूर रखें, दिन को बेहतर बनाने के लिए दही का दान करें।

👫मिथुन:-
आपकी राशि के नवम यानी भाग्य और विदेश यात्रा भाव में बुध गोचर करेंगे। आराकाशा के अनुसार आपको इस दौरान भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, सफलता मिलेगी। व्यापार में कोई नई डील फाइनल हो सकती है। इस दौरान आप व्यापार से जुड़ी कोई यात्रा भी कर सकते हैं।
आज समय आपके लिए बहुत अच्छा है, लेकिन आज के दिन कोई लोन ना लें। वाहन चलाते वक्त सावधानी बरतनी है, मस्तक पर हल्दी का तिलक लगाएं और इष्ट की पूजा करें।

🦀कर्क:-
सामाजिक चर्चा में शामिल हो सकते हैं।
आराकाशा के अनुसार अपनी दिनचर्या को अनुशासित रखें। लवर्स अपने साथी से कोई वादा न करें। अपनी जिम्मेदारियों को लेकर थोड़े परेशान रहेंगे। आज आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे। अनजान लोगों से सचेत रहें।
आज स्वास्थ्य के लिए दिन अच्छा नहीं, निंदा भी सहनी पड़ सकती है। ठंडी चीजें खाने से बचें और धन सोच-समझकर खर्च करें दिन को बेहतर बनाने के लिए सफेद वस्त्र धारण करना अच्छा रहेगा।

🐅सिंह:-
कार्यों को लेकर तनाव हो सकता है।
आराकाशा के अनुसार माता के स्वास्थ्य की चिन्ता हो सकती है। विद्यार्थियों के लिये दिन बहुत अच्छा है। उच्च शिक्षा में परेशानियाँ होंगी। धन संंबंधी नुकसान होने की सम्भावना बन रही है। कानूनी मामले सुलझ सकते हैं।  
आज का समय आपके लिए अच्छा है, थोड़ी सयंमित रहें वाद विवाद हो सकता है आगे बढ़िए और काम कीजिए। कमर और पेट का ध्यान रखें। गेहूं या आटे का दान जरूर करें

🧕कन्या :-
बिना सोचे समझें फैसला न लें। आराकाशा के अनुसार बेकार की चर्चा से दूर रहें। व्यवहार में कठोरता न लाएं।वैवाहिक सम्बन्धों में संवादहीनता न होने दें। नजदीकी लोगों की सलाह को को मानें। तनाव दूर होगा। धन संबंधी स्थिति ठीक रहेगी।
आज घर, गृहस्ती में थोड़ी परेशानी होती दिख रही है इसलिए थोड़ी सावधानी की जरूरत है। समय धन के लिए ठीक है। आपके क्रोध से पार्टनरशिप का नुकसान हो सकता है। मन शांत करें, इष्ट को पीला पुष्प अर्पित कर काम पर जाएं।

⚖️तुला:-
पारिवारिक उलझनें दूर होंगी। आराकाशा के अनुसार कारोबार में आपको बड़ा धन लाभ हो सकता है। इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़े कारोबार में प्रगति होगी। रिश्तेदारों की ओर से शुभ समाचार मिल सकते हैं। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। खानपान में लापरवाही न करें।
आज का ये दिन अच्छा है, आगे बढ़ने के अवसर भी मिल रहे हैं। आंख या गले की दिक्कत वाले लोग अपना खास ख्याल रखें। धन की कमी खल सकती है। दिन को बेहतर बनाने के लिए बेसन या बेसन से बनी किसी चीज का दान जरूर कर दें।

🦂वृश्चिक:-
अफसरों से प्रगाढ़ता बढ़ेगी। आराकाशा के अनुसार ज्यादा थकान की वजह से कार्यक्षमता प्रभावित हो सकती है। हड़बड़ी में लिए गए फैसले से नुकसान होगा। ब्लड प्रेशर के चलते परेशान रहेंगे। रूका हुआ धन वापस मिल सकता है। कार्यस्थल पर खुशखबरी मिलेगी।
आज का समय आपके लिए अच्छा है, पिछले कुछ दिन से हो रही परेशानियों से मुक्ति मिल सकती है। पेट की दिक्कत या गृहस्त जीवन में तनाव है तो अपना विशेष रूप से ख्याल रखें क्रोध को संयम में रखें गौ माता की किसी भी रूप में सेवा कीजिए और अपने काम पर जुटिए।

🏹धनु:-
भारी काम करते समय सावधानी रखें। आराकाशा के अनुसार अफसरों के साथ तनाव हो सकता है। संतान से गुस्से में बात न करें। दान-धर्म में हिस्सा लेंगे। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति के विचारों से प्रभावित रहेंगे। दफ्तर के सहयोगी मदद नहीं करेंगे। कष्ट से मुक्ति मिलेगी।  
एक घर-गृहस्ती, रिश्ते-नातों और पार्टनरशिप के लिए समय अनुकूल नहीं है. कम बोलिए, उचित बोलिए और सावधानी से बोलिए. दिन बेहतर बनाने के लिए ग्रे, काले, नीले रंग के कपड़े न पहनें। सफेद रंग के कपड़े पहनें, पके हुए भोजन और तेल में पकी सब्जी का दान जरूर करें।

🐊मकर:-
किसी काम में त्रुटि होने की संभावना है। आराकाशा के अनुसार बिजली के सामानों का इस्तेमाल सावधानी से करें। गलतियों को छिपाने के बजाय उसे दूर करने का प्रयास करें। कारोबारियों को नए सौदे सावधानी के साथ करने चाहिए। निवेश संबंधी कार्य पूरे होंगे।
आज का ये दिन आपके धन के लिए थोड़ा कमजोर है। धन खर्च ध्यान से करें, झूठी गवाही देने से बचें, शेयर में भी रिस्क न लें। दिन को बेहतर बनाने के लिए मिठाई का दान करें।

🍯कुंभ:-
मित्रों के साथ जरूरी प्लान को लेकर बैठक हो सकती है। आराकाशा के अनुसार आपको परिश्रम का बेहतर परिणाम मिलेगा। सीनियर्स से आपको मदद लेनी चाहिये। आपकी बातों से लोग प्रभावित होंगे। जॉब में परिवर्तन का विचार कर सकते हैं।
आज जल्दबाजी में कोई फैसला आपके रिश्तों को नुकसान पहुंचा सकता है। घर के बुजुर्गों की सेहत का ख्याल रखिए, बुजुर्गों से मन मुटाव न करें। दिन को बेहतर बनाने के लिए सूर्य को जल दें और अपने काम पर जुटें।

🐟मीन:-
किसी के शादी के लिए परिवार की सहमति मिल सकती है। आराकाशा के अनुसार आज का दिन कारोबारियों के लिए शुभ है। किसी काम में हस्तक्षेप न करें।रिश्तेदारों से संबंध सुधरेंगे। अपनी गलतियों को छिपाने की कोशिश न करें। धन की स्थिति ठीक रहेगी।
आज समय आपके लिए अनुकूल है लेकिन कार्य मुश्किल से बनेंगे। आपके मुंह से कोई ऐसा शब्द ना निकले जिससे आपकी प्रतिष्ठा धूमिल हो। नुकसान से बचने के लिए उड़द की दाल का दान जरूर कर दें।
*“हे तिथि स्वामी, दिन स्वामी, योग स्वामी, नक्षत्र स्वामी आप पंचांग का पाठन करने वालों पर आराकाशा की विशेष प्रार्थना से अपनी कृपा दृष्टि बनाये रखना।”*

*आप सबके सभी मनोकामना पूर्णता और सर्व साफल्यता लिए महादेव से आराकाशा की विशेष प्रार्थना, और आपके सुखी जीवन की हार्दिक शुभकामना…*
🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏
*आलेख:—*
🌺🌹🌸🌹🌺
*हरि ॐ गुरुदेव..!*
*✒✍🏻 ✒✍🏻*
*ज्योतिषाचार्य आचार्य राधाकान्त शास्त्री*
*🌹शुभम बिहार यज्ञ ज्योतिष आश्रम🌹*
*राजिस्टार कालोनी, पश्चिम करगहिया रोड, वार्ड:- 2, नजदीक कालीबाग OP थाना, बेतिया पश्चिम चम्पारण, बिहार, 845449,*
🌺🌸🌹🌸🌺
*पदेन:-*
*संस्कृत शिक्षक:-*
*राजकीयकृत युगल प्रसाद +2 उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भैसही, चनपटिया,बेतिया बिहार*
*व्हाट्सप,संपर्क एवं पेटियम:- 9934428775*
एवं
*व्हाट्सप,संपर्क एवं पे फोन:- 9431093636*
*🌺(अहर्निशं सेवा महे)🌺*
*आवश्यक वार्तालाप का समय:- सायं 4 बजे से रात्रि 11 बजे तक।*
*!!भवेत् तावत् शुभ मंगलम्!!*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button