आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम,पटना में राष्ट्रीय महिला कांग्रेस के अध्यक्ष सुश्री नेहा डिसूजा के नेतृत्व में महिलाओं के राजनैतिक सशक्तिकरण की दिशा में चलाये जा रहे अभियान STREE का शुभारंभ प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष अमिता भूषण के नेतृत्व में किया गया।

breaking News राज्य

त्रिलोकी नाथ प्रसाद –STREE कार्यक्रम के संबंध में बिहार प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती अमिता भूषण ने विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए बताया कि राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी अपने स्थापना काल से ही महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक सशक्तिकरण की पक्षधर रही है जिसका उदाहरण भारतीय स्वतंत्रता आन्दोलन में महिलाओं की सशक्त भूमिका और आजादी के बाद महिलाओं के जीवन में आये अभूतपूर्व परिवर्तन के रूप में देखने को मिला । आज हम देख रहे हैं कि महिलायें दुनिया के हरेक क्षेत्र में अपनी सफलता के झंडे गाड़ रही है। बाद के काल में हमारे आदरणीय युगदृष्टा प्रधानमंत्री स्व0 राजीव गांधी के दृष्टिकोण ने महिलाओं को राजनैतिक रूप से समान भागीदारी की राह खोल दी। आज जबकि केन्द्र में बैठी सरकार में महिलाओं के उत्थान का कोई विजन नहीं दिखता बाबजूद हमारी पार्टी की महिला नेता सोनिया गांधी ,राहुल गांधी जी और सुश्री नेहा डिसूजा के नेतृत्व में महिलाओं के समान अधिकार की लड़ाई मजबूती से लड़ रही है। STREE जैसा कार्यक्रम महिलाओं के राजनैतिक उत्थान में मिल का पत्थर साबित होने वाला है।

उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण अन्य राजनैतिक पार्टियों के लिये महज एक मुद्दा भले हो, हम कांग्रेसियों के लिये यह राष्ट्र निर्माण और राष्ट्र निर्माण में आधी आबादी की बराबर भागीदारी का मुद्दा है।

हम राजीव गांधी जी के कृतज्ञ हैं जिन्होंने आधी आबादी को उनका उचित हक और सम्मान दिलाने के लिए कानूनी स्तर पर न सिर्फ पहल की बल्कि उसे अमलीजामा भी पहनाया। आज संसदीय लोकतंत्र में 33 प्रतिशत भागीदारी की जो लड़ाई सोनिया गांधी, राहुल गांधी एवं नेहा डिसूजा लड़ रही है उसे हासिल करने के लिए हम महिला कांग्रेस की बहने संकल्पित हैं। इस कड़ी में STREE जैसी पहल स्वागत योग्य है।

इस अवसर पर विधायक, प्रतिमा कुमारी दास,पूर्व विधायक भावना झा, सुश्री पूनम पासवान, शरवत जहां फातिमा, सुशीला चन्द्रवंशी, रीता सिंह, सुधा मिश्रा, अनोखा सिंह, कुमारी अनिता, आभा पाण्डेय, सीमा कुमारी, उषा शर्मा, संजू पाण्डेय, मोनी पासवान, शीला जयसवाल,लालमुनी भारती, फैजिया राणा,डा0 मुमताज रूही सहित सैकड़ो महिला कांग्रेसी