अपराधकिशनगंजठाकुरगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़

ठाकुरगंज : एनएच-327ई पर पुलिस की कार्रवाई, मवेशियों से भरा कंटेनर जब्त, दो की मौत, तीन गिरफ्तार

किशनगंज, 07 सितंबर (के.स.)। फ़रीद अहमद, सुखानी थाना पुलिस ने एनएच-327ई पर कार्रवाई करते हुए मवेशियों से भरे एक कंटेनर को पकड़ा है। वाहन में करीब 60 मवेशियों को कथित तौर पर बेहद तंग और अमानवीय परिस्थितियों में ले जाया जा रहा था। इस दौरान दो मवेशियों की मौत होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस ने मामले में तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

बताया जाता है कि दिवा गश्ती के दौरान पुलिस को कंटेनर के संबंध में गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष मन्नू कुमारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तातपौआ मोड़ के समीप निगरानी बढ़ाई और संदिग्ध कंटेनर को रोककर उसकी तलाशी ली।

तलाशी के दौरान कंटेनर के अंदर बड़ी संख्या में मवेशी पाए गए। पुलिस के मुताबिक, मवेशियों को काफी कम जगह में एक-दूसरे के ऊपर ठूंसकर रखा गया था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कंटेनर अररिया की ओर से पश्चिम बंगाल की दिशा में जा रहा था।पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और गिरफ्तार किए गए तीनों लोगों से पूछताछ की जा रही है। मवेशियों को इस तरह ले जाने के पीछे के उद्देश्य और पूरे मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button