District Adminstrationकिशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : नगर निकाय चुनाव के अंतिम दिन के नामांकन में सुरक्षा के थे पुख्ता इंतजाम।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, नगर निकाय के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व पार्षद के चुनाव को लेकर अंतिम दिन सोमवार को नामांकन स्थल एसडीएम कार्यालय सहित सभी नगर पंचायत व प्रखंड मुख्यालयों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए थे। जिला मुख्यालय में एसडीएम कार्यालय में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व पार्षद के चुनाव को लेकर नामांकन की प्रक्रिया चल रही थी। ऐसे तो पहले दिन से ही सुरक्षा के इंतजाम थे। लेकिन सोमवार को नामांकन का अंतिम दिन था। इस दौरान सुरक्षा को लेकर एसडीएम कार्यालय के मुख्य द्वार मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई थी। नामांकन स्थल के आसपास भी पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई थी।नामांकन स्थल के अंदर प्रत्याशी , प्रस्तावक के अलावे अन्य किसी का भी प्रवेश वर्जित था। नामांकन स्थल के पास तीन बैरिकेटिंग बनाये गए थे। एसडीपीओ अनवर जावेद अंसारी सुरक्षा व्यवस्था की मॉनिटरिंग कर रहे थे। एसडीपीओ स्वयं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे थे। व्यवस्था को लेकर कार्यालय परिसर में अलग से पंडाल भी बनवाया गया था। मुख्य द्वार के पास भी बैरिकेटिंग भी लगवाए गए थे। शुरूवाती दिनों में प्रत्याशियों की भीड़ कम थी। लेकिन अंतिम दिन के नामांकन को लेकर प्रत्याशियों के समर्थकों की अच्छी खासी भीड़ जुटी थी। भीड़ जुटने के संभावना के मद्देनजर पुलिस कर्मियों को सतर्कता बरते जाने का निर्देश पूर्व से ही दिया गया था। इसके साथ साथ ठाकुरगंज, बहादुरगंज प्रखण्ड मुख्यालयों में भी पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई थी। सुरक्षा को लेकर संबंधित क्षेत्र के थानाध्यक्ष को भी आवश्यक निर्देश दिया गया था। एसडीपीओ अनवर जावेद अंसारी ने बताया कि नगर निकाय के चुनाव के लिए चल रहे नामांकन प्रक्रिया के दौरान अंतिम दिन भीड़ जुटने की संभावना को लेकर सुरक्षा के इंतजाम किए गए है। नामांकन स्थल के पास अनावश्यक भीड़ नहीं बढ़ने दिया जा रहा था।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button