प्रमुख खबरें

भविष्योन्मुखी बजट सीएम नीतीश की दूरदर्शी विजन का प्रतिबिंब, विकसित बिहार के सपनों को देगा मूर्त रूप – उमेश सिंह कुशवाहा

मुकेश कुमार/बिहार जद (यू) के मा0 प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने मंगलवार को जारी अपने बयान में बिहार आम बजट 2026 को ऐतिहासिक, भविष्योन्मुखी एवं सर्वसमावेशी बताते हुए मा0 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार एवं मा0 वित्त मंत्री श्री बिजेंद्र प्रसाद यादव के प्रति हार्दिक आभार प्रकट करते हुए उनका अभिनंदन किया।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यह आम बजट मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के दूरदर्शी नेतृत्व, जनहितैषी सोच, जनकल्याण के प्रति अटूट प्रतिबद्धता तथा विकसित बिहार के संकल्पों का प्रतिबिंब है। 14 करोड़ बिहारवासियों के हितों को केंद्र में रखकर प्रस्तुत किया गया यह बजट सामाजिक न्याय, आर्थिक प्रगति और समावेशी विकास के प्रति एनडीए सरकार की अटूट और ईमानदार प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2004-05 में बिहार का बजट मात्र ₹23,885 करोड़ था, वहीं आज वित्त वर्ष 2026-27 में यह बढ़कर ₹3,47,589 करोड़ हो चुका है। खासतौर पर शिक्षा क्षेत्र में अभूतपूर्व बढ़ोतरी देखने को मिली है, जहाँ अकेले ₹68,217 करोड़ का प्रावधान किया गया है। बजट में सात निश्चय पार्ट-3 के लक्ष्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के साथ-साथ महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण, युवाओं के लिए नए अवसर सृजन, उद्योगों

 

को गति देने, किसानों की समृद्धि, शिक्षा एवं स्वास्थ्य की आधारभूत संरचना के सुदृढ़ीकरण तथा गाँव से शहर तक निर्बाध कनेक्टिविटी पर विशेष जोर दिया गया है।

श्री कुशवाहा ने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के कुशल और दूरदर्शी नेतृत्व में बिहार आज 13.09 प्रतिशत के विकास दर से बढ़ रहा है, जो देश के अग्रणी राज्यों में से एक है। यह विकास दर राष्ट्रीय औसत से लगभग दोगुनी है और बिहार के लिए गर्व का विषय भी है।

उन्होंने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री ने बिहार को देश के शीर्ष पाँच विकसित राज्यों में शामिल करने का लक्ष्य निर्धारित किया है, और मुझे पूर्ण विश्वास है कि यह आम बजट 2026 विकसित बिहार के संकल्प को साकार करने में मील का पत्थर सिद्ध होगा तथा राज्य को आत्मनिर्भरता, समृद्धि एवं सर्वांगीण विकास की नई ऊँचाइयों तक ले जाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!