किशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : अध्यापक नियमावली 2023 के विरोध में शिक्षकों ने निकाला विरोध मार्च

किशनगंज, 02 मई (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, अध्यापक नियमावली 2023 के विरोध में सोमवार को शिक्षकों ने विरोध मार्च निकाला। विरोध मार्च में बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक, माध्यमिक शिक्षक संघ के सदस्य व अन्य शामिल हुए। विरोध मार्च नेशनल हाई स्कूल से निकाला गया। जो विभिन्न मार्गो से होते हुए समाहरणालय के मुख्य द्वार के पास पहुंची। मांगो को लेकर शिक्षक कुछ देर के लिए वहां बैठ गए। शिक्षकों ने मुख्यमंत्री के नाम डीएम के कार्यालय में एक मांग पत्र सौंपा। संघ के जिलाध्यक्ष रागिबुरह्मान ने कहा कि मजदूर दिवस के अवसर पर राज्य संघ के आह्वान पर माध्यमिक एवं प्रारंभिक शिक्षक संघ के शिक्षक बिहार अध्यापक नियुक्ति नियमावली 2023 में पूर्व से बहाल शिक्षक बिना शर्त के समायोजन की मांग कर रहे हैं। शिक्षकों ने कहा कि उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव तथा महागठबंधन ने अपने विधानसभा चुनाव में घोषणा किया था कि हमारी सरकार बनते ही पूर्व से बहाल शिक्षकों को नियमित करते हुए उन्हें राज्य कर्मी का दर्जा एवं पुरानी पेंशन लागू करेंगे। उसके विपरीत सरकार नई नियमावली लेकर आई। जिसमें स्पष्ट किया कि पहले के शिक्षक भी परीक्षा देकर इस में शामिल हो सकते हैं। जो कही से भी न्याय संगत नहीं है। माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रमंडलीय संयुक्त सचिव सुशील कुमार ने कहा कि सरकार की नई अध्यापक नियमावली पुराने शिक्षको के हित मे नहीं है। रैली का नेतृत्व संयुक्त रूप से जिला माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अरशद आजम फारुकी एवं बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष रागीबुर्हमान ने किया। कार्यक्रम में माध्यमिक शिक्षक संघ के सचिव अफाक आलम, राजेश कुमार, शहजाद अनवर, शमायले नबी, इम्तियाज अनवर, मरगुबुल हसन, इमाम अख्तर, मुबस्सिर हुसैन, हसन अकमल, मसूद, दिलनवाज, नूर जमाल, जहांगीर आलम, प्रमोद पांडेय, बृजेश कुमार, मो साबिर, मुजाहिर आलम, सुशील कुमार सबीह अख्तर, नौमान यजदानी, अबू रिजवान, तोहिद काजमी, मोहसिन अंजर, बदर आलम, मुकेश कुमार, अबु सईद, किशोर झा, कुमारी गुड्डी, अवेश करनी, तनवीर आलम, नसीम अंजर,आदिल रिजवान, नाजीम आदि उपस्थित थे।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button