ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

स्वच्छ बिहार अभियान स्वस्थ बिहार महा अभियान का शुभारंभ।।…

त्रिलोकी नाथ प्रसाद :-पटना स्वस्थ एवं समृद्ध बिहार के लिए आज स्वास्थ्य विहार महाअभियान संस्था का गठन किया गया संस्था के अध्यक्ष प्रकाश नेत्र रोग विशेषज्ञ एवं जदयू के पूर्व प्रवक्ता दक्षिण बिहार प्रांत चिकित्सा प्रकोष्ठ के पूर्व अध्यक्ष डॉ सुनील कुमार सिंह एवं महासचिव बिहार के चर्चित समाजसेवी सूरज सिन्हा इस संदर्भ में आज एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए अध्यक्ष डॉक्टर सुनील कुमार सिंह ने कहा कि संस्था के माध्यम से बिहार में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के निराकरण के लिए चिकित्सकों समाजसेवियों एवं जनता का सहयोग लेते हुए कार्य किया जाएगा जिससे आम नागरिक लाभान्वित होंगे इस अवसर पर डॉ सुनील ने कहा की मेडिकल कैंप एवं अंग दान अभियान चलाकर लोगों को लाभान्वित किया जाएगा साथ ही संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए महासचिव सूरत सिन्हा ने कहा सबसे पहले इस संस्था के माध्यम से शहर के सभी पार्क सार्वजनिक स्थल में चलंत कैंप लगाकर बीपी शुगर की जांच की जाएगी एवं मरीजों को समुचित स्वास्थ्य लाभ देने का प्रयास किया जाएगा। बाद के दिनों में संस्था बिहार के प्रत्येक जिलों में गांव में छोटे कस्बों में जहां स्वास्थ्य से संबंधित कई जानकारियां नहीं रहती है वहां जन जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा और निश्चित रूप से ऐसे अभियान से उन मरीजों का आवश्यक फायदा होगा। जो इलाज के अभाव में कई समस्याओं से ग्रसित रहते हैं संस्था के उपाध्यक्ष डॉक्टर ने कहा कि यह संस्था जनहित में ईमानदारी के साथ काम और प्रयास करेगी बढ़िया चिकित्सक डॉक्टर प्रसाद ने कहा कि इस संस्था के माध्यम से स्वास्थ्य सेवा जमीनी स्तर पर किया जाएगा और इसी तरह का कार्यक्रम हम लोग चलाएंगे। साथ वरिष्ठ चिकित्सक डॉ श्वेता गुप्ता ने कहा कि इसे आंदोलन के रूप में हम लोग आगे बढ़ाएंगे और कई कार्यक्रम आयोजित करते रहेंगे। जैसा कि उन्होंने कहा कि हमारा अगला कार्यक्रम लालगंज में हम लोगों ने रखा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button