ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

*समर – शिल्पी का धमेकदार गाना ‘काला सूट सलवरवा’ हुआ वायरल, 24 घंटे में मिले डेढ़ मिलियन व्यूज*

त्रिलोकी नाथ प्रसाद:-भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में अपने धमाकेदार और सुरीले गाने को रिलीज करने का पहचान बना चुकी सारेगामा हम भोजपुरी म्यूजिक चैनल से एक और शानदार गाना ‘काला सूट सलवरवा’ रिलीज के साथ वायरल हो गया है। इस गाने को समर सिंह और शिल्पी राज ने मिलकर गाया है, जिसको महज 24 घंटे में डेढ़ मिलियन से अधिक लोगों ने देख लिया है। गाना ‘काला सूट सलवरवा’ म्यूजिक रीच गाना है, जिसने लोगों को थिरकने को मजबूर कर दिया है। यह गाना जितना शानदार लग रहा है, उतना ही मजेदार इसका म्यूजिक वीडियो है, जो समर सिंह और मेघा पर फिल्माया गया है।

लिंक : https://youtu.be/Fac2Z7NggEI

इस गाने को लेकर सारेगामा हम भोजपुरी के बिजनेस हेड बद्रीनाथ झा ने कहा कि सारेगामा हम भोजपुरी ने हमेशा भारतीय संगीत को समृद्धि देने की कोशिश की है। जब भोजपुरी गानों पर सवाल खड़े किए जाते थे। जब यह इंडस्ट्री में स्टीरियो टाइप गानों से अलग नहीं निकल पा रहा था। तब हमने भोजपुरी के समृद्ध इतिहास और इसके सम्मान के लिए नए सिरे से विविधता वाले गाने लाने का फैसला किया। उसी क्रम में यह गाना भी है, जो लोगों को पसंद आ रहे हैं। हम गानों की गुणवत्ता और प्रतिभा से बिना किसी समझौते के सभी कलाकारों को मौका दे रहे हैं, ताकि एक अच्छे गानों का कारवां बन सके। गाना ‘काला सूट सलवरवा’ को लोग पसंद कर रहे हैं, या जितने भी गाने हमने रिलीज किए लोग उसे बड़े चाव से सुन रहे हैं। यह हमें और अच्छे गाने बनाने को प्रेरित करता है और हम आगे भी ऑडियंस के पसंद का ख्याल रखते हुए अच्छे गाने लेकर आते रहेंगे।

आपको बता दें कि गाना ‘काला सूट सलवरवा’ का लिरिक्स इमरान ने लिखा है। म्यूजिक ए डी आर आनंद का है। कोरियोग्राफर बॉबी जकशन हैं। पीआरओ रंजन सिन्हा हैं। डीओपी प्रिंस सिंह जानू और पिंटू वर्मा हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button