District Adminstrationअपराधब्रेकिंग न्यूज़राज्य

अररिया : बाइक चोर का सरगना शम्भू शर्मा को पलासी के कनखुदिया गांव से पुलिस ने किया गिरफ्तार

अपराधी शम्भू शर्मा का अररिया व किशनगंज पुलिस को वर्षो से थी तलास।

  • दबोचे गए अपराधी पर पलासी थाना के अलावे सिकटी, कुर्साकांटा व टेढ़ागाछ थाना में आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज।

अररिया/अब्दुल कैय्यूम, जिले के पलासी पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली हैं। जिस से थाना क्षेत्र में बाइक चोरी की घटना में विराम लगेगा। बीती रात पलासी थाना पुलिस ने संध्या गश्ती के दौरान विभिन्न कांडों के वांछित एक अपराधी को गुप्त सूचना के आधार पर पलासी थाना क्षेत्र के सोहागपुर वार्ड नंबर 13 से चोरी की मोटर साइकिल के साथ दबोच लिया गया है। दबोचा गया अपराधी शंभू शर्मा, काचमोह गांव का रहने वाला बताया गया है। इस मामले में थानाध्यक्ष शिव पूजन कुमार के बयान पर पलासी थाना में नामजद प्रथमिकि दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष शिव पूजन कुमार ने बताया कि शंभू शर्मा की तलाश पुलिस को बहुत दिनों से थी। जिस पर पलासी थाना के अलावे सिकटी, कुर्साकांटा व टेढ़ागाछ थाना में आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। जिसमें कुर्साकांटा थाना कांड संख्या 120/14, कुर्साकांटा के सोनामनी गोदाम थाना कांड संख्या 33/16, वही पलासी थाना कांड संख्या 126/22, 131/22, 140/22, 275/22, वही सिकटी थाना कांड संख्या 231/22, टेढ़ागाछ थाना कांड संख्या 34/22 में पुलिस को उनकी तलाश थी। जिस पर अधिकांश बाईक चोरी से संबंधित मामले हैं। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधी को गुरुवार को न्यायालय में अररिया भेज दिया गया है।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button