ताजा खबर

*कार्यकारी सभापति प्रो॰ (डॉ॰) रामवचन राय ने श्री आर॰ के॰ सिन्हा के निधन पर गहरी शोक-संवेदना व्यक्त की*

त्रिलोकी नाथ प्रसाद/बिहार विधान परिषद् के माननीय कार्यकारी सभापति प्रो॰ (डॉ॰) रामवचन राय ने पूर्व राज्यसभा सांसद एवं एसआईएस (SIS) के संस्थापक श्री रवीन्द्र किशोर सिन्हा (आर॰ के॰ सिन्हा) के निधन पर गहरा दुःख एवं शोक व्यक्त किया है।

उन्होंने कहा कि श्री सिन्हा का निधन सामाजिक, राजनीतिक एवं औद्योगिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने अपने उद्यमशीलता, दूरदर्शिता एवं समाजसेवा के माध्यम से विशिष्ट पहचान बनाई। उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

माननीय कार्यकारी सभापति ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक-संतप्त परिजनों को इस दुःख की घड़ी में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

 

Related Articles

Back to top button