District Adminstrationकिशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : डीएम ने संभाली जिला शतरंज संघ की कमान।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, डीएम श्रीकांत शास्त्री ने समाहरणालय में आयोजित की गई जिला शतरंज संघ के वार्षिक सामान्य सभा की बैठक में संघ के पदेन अध्यक्ष के रूप में संघ की कमान संभाल ली हैं। इस मौके पर सभा में उपस्थित पूर्व नप अध्यक्ष तथा संघ के संरक्षक त्रिलोक चंद्र जैन ने संघ की ओर से उन्हें एक अंतरराष्ट्रीय शतरंज सेट भेंट की। डीएम ने भी आश्वासन दिया की वे शतरंज खिलाड़ियों के साथ-साथ अन्य खेल के खिलाड़ियों के हित में भी उचित एवं ठोस कदम उठाने हेतु प्रयासरत हैं तथा इस संबंध में जल्द ही इस जिले को एक शुभ समाचार मिलने वाला है। सभा के प्रारंभ में उप-समाहर्ता सह खेल पदाधिकारी श्वेतांक लाल ने सभा की अध्यक्षता की। संघ के मानद महासचिव शंकर नारायण दत्ता एवं वरीय संयुक्त सचिव कमल कर्मकार ने सभा में वित्तीय वर्ष 2020-21 एवं 2021-22 का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया, जिसे संपुष्ट किया गया। इस रिपोर्ट में उन्होंने बताया कि संघ द्वारा पिछले 2 वर्षों में ₹340381/-खर्च कर कुल 567 कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया जो एक कीर्तिमान है। पर संस्था पर अभी भी 224280/-रुपैया ऋण है, जिसे निकट भविष्य में समाप्त किया जाना है। नई कार्यकारिणी समिति में लगभग सभी पुराने प्रमुख लोग अपने-अपने पदों पर बने रहे। पर धनंजय जायसवाल को सर्वसम्मति से उपाध्यक्ष पद से कार्यकारी अध्यक्ष पद पर प्रोन्नति किया गया। नए लोगों में उपाध्यक्ष के पद पर डॉ अमर कुमार, डॉ अशोक प्रसाद, डॉक्टर के के कश्यप, दानिश इकबाल, दिनेश पारीक एवं हृदय रंजन घोष को मनोनीत किया गया। कार्यकारिणी समिति सदस्य के रूप में डॉ ज्योति प्रभा एवं डॉ (प्रोफेसर) लिपि मोदी ने अपना योगदान दिया। धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष दीप कुमार ने किया।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button