न्यायपालिकाब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : मतदान को लेकर 18 अप्रैल को किशनगंज न्यायालय में छुट्टी घोषित…

किशनगंज लोकतंत्र के महापर्व में अधिक से अधिक मतदान को लेकर 18 अप्रैल यानी गुरुवार को किशनगंज न्यायालय में छुट्टी घोषित किया गया।इस संबंध में पटना उच्च न्यायालय के निर्देश व जिला जज कृष्ण कांत त्रिपाठी के द्वारा निर्गत की गई आदेश की प्रतियां अधिवक्ता संघों व संबंधित विभागों को भेजी जा चुकी है।जिला जज कृष्ण कांत त्रिपाठी ने जिले के मतदाताओं के साथ न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं व न्यायालय कर्मियों से अपील करते हुए कहा कि विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश भारत में हो रहे लोकसभा चुनाव में सभी मतदाताओं को अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग करके लोक तांत्रिक व्यवस्था को बजबूत करना चाहिए।मतदाताओं को अधिकार है कि वे देश और समाज के लिए अच्छे कार्य करने वालों का चुनें।ताकि आपके चुने हुए प्रतिनिधि आमजनों की समस्याओं के समाधान करने के साथ ही राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दें।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button