अपराधब्रेकिंग न्यूज़राज्य

पत्रकार पुत्र की हत्या से प्रखंड में घोर निंदा…

नालंदा कराय परसुराय में पत्रकार संघ की एक बैठक आयोजित किया गया।बैठक की अध्यक्षता पत्रकार सोनू यादव ने किया।इस अवसर पर दैनिक अखबार के प्रभारी आशुतोष कुमार आर्य के इकलौते पुत्र के हरनौत प्रखण्ड के हसनपुर गांव में हुई निर्मम हत्या की घोर निंदा किया।साथ ही इस हत्या से जुड़े लोगों को सीबीआई से जांच करा कर स्पीड ट्रायल के कड़ी सजा देने की मांग भी किया।मौके पर शोकसभा का आयोजन किया गया।इस अवसर पर पत्रकार के साथ दर्जनों प्रखण्ड कर्मी व गण्यमान्य लोगों ने भी शोक सभा मे भाग लिया। शोकसभा में उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर मृतक किशोर के आत्मा के शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया।इस अवसर पर समाज सेवी आशुतोष कुमार मानव ने कहा ये निर्मम हत्या काफी दुखनीय है।इसकी जांच करा कर कड़ी करवाई की जाए।वही समाजसेवी श्री मानव ने पत्रकार पुत्र की हत्या की घोर निंदा किया एवं इसकी सीबीआई से जांच करा कर कड़ी करवाई की मांग किया।इस अवसर पर प्रखण्ड जदयू अध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार सिन्हा, बीडीओ मीनू श्रीवास्तव, कार्यक्रम पदाधिकारी कुणाल आनन्द, कृषि पदाधिकारी जन्मजय सिन्हा, पत्रकार पवन कुमार, सत्येन्द्र कुमार उर्फ निरंजन जी, लक्ष्मी प्रसाद, शम्भू प्रसाद, रंजू कुमारी, संजू कुमारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

रिपोर्ट-कराय परसुसराय संवाददाता

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button