District Adminstrationकिशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : पांच दिवसीय मछली प्रसंस्करण व उत्पाद विकास पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, मात्स्यिकीय महाविद्यालय के प्रांगण में 12वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल किशनगंज के द्वारा नागरिक कल्याण कार्यक्रम वर्ष 2022-23 के अंतर्गत वाहिनी के जिम्मेदारी क्षेत्र के 25 सीमावर्ती बेरोजगार युवाओं के लिए पांच दिवसीय मछली प्रसंस्करण और उत्पाद विकास पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में पधारे सशस्त्र सीमा बल 12वीं वाहिनी के कमांडेंट मुन्ना सिंह, अधिष्ठाता मात्स्यिकीय महाविद्यालय के डॉ वेद प्रकाश सैनी, एवं श्रीमती किरण सिंह (श्रीमती मुन्ना सिंह कमांडेंट 12वीं वाहिनी) को डॉ पूजा सकलानी द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट करने के साथ दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि कमांडेंट मुन्ना सिंह ने उक्त प्रशिक्षण के प्रशिक्षणार्थियों को मछली के उत्पाद को विकसित कर किसको इतनी ऊंचाइयों तक ले जाए कि भारत के अलावा हम इसको दूसरे देशों को निर्यात भी कर सके। इस कार्यक्रम का आयोजन मछली उत्पाद को बढ़ावा देने के साथ-साथ सीमावर्ती बेरोजगार युवाओं को स्वयं का रोजगार पैदा करने के साथ आत्मनिर्भर बनाना है। इस पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान सीमावर्ती प्रशिक्षणार्थियों को मात्स्यिकीय महाविद्यालय किशनगंज में रहने खाने की निशुल्क व्यवस्था की गई है।इस कार्यक्रम में एसएसबी 12वी वाहिनी के कमांडेंट मुन्ना सिंह, किरण सिंह, डॉ वेद प्रकाश सैनी, डॉ अभिषेक ठाकुर, सहायक प्राध्यापक सह सहकनिष्क वैज्ञानिक (प्रशिक्षण समन्वयक) डॉ परमानंद, सहायक प्राध्यापक सहकनिष्क वैज्ञानिक, डॉ पूजा सकलानी, सहायक प्राध्यापक सहकनिष्क वैज्ञानिक मात्स्यिकीय महाविद्यालय किशनगंज, सनिहे सालेऊ, उप कमांडेंट 12वीं वाहिनी, उक्त प्रशिक्षण के सीमावर्ती 25 प्रशिक्षणार्थियों के अलावा 12वीं वाहिनी सशस्त्र बल के कई बल कर्मी एवं मात्स्यिकीय महाविद्यालय के अन्य स्टाफ उपस्थित थे।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button