किशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज :  खगड़ा में राजद कार्यकर्ता सम्मेलन का किया गया आयोजन।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, खगड़ा स्थित एक होटल में रविवार को राजद के द्वारा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष पंचायती राज प्रकोष्ठ महेंद्र प्रसाद विद्यार्थी शामिल हुए। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राजद आम लोगों के विचारधारा की पार्टी है। राजद के जिलाध्यक्ष सरवर आलम के नेतृत्व में जिले में संगठन को मजबूती मिल रही है। राजद के जिलाध्यक्ष सरवर आलम ने कहा कि कार्यकर्ताओं से रूबरू होने और अब तक किये गए कार्यों की समीक्षा को लेकर पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष किशनगंज पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान राजद के विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों के द्वारा किये गए कार्यों का आकलन करेगी। मंच संचालन राजद के वरीय नेता देवेन यादव कर रहे थे। कार्यक्रम में हाजी सुब्हान, प्रदेश महामंत्री पंचयती राज प्रकोष्ठ दिनेश ठाकुर वरीय राजद नेता उस्मान गनी, पंचायती राज प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मौलाना मुजफ्फर हुसैन रिजवी उर्फ मुस्ताक मुन्ना आदि मौजूद थे।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button