प्रमुख खबरें

राजद के पास न पिछले 15 वर्षों की कोई उपलब्धि, न भविष्य का कोई विजन – उमेश सिंह कुशवाहा

मुकेश कुमार/बिहार जनता दल (यू0) के माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने सोमवार को बयान जारी कर विपक्ष पर तीखा हमला बोला। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा राजद के पास न तो पिछले 15 वर्षों की कोई ठोस उपलब्धि है और न ही भविष्य के लिए कोई स्पष्ट विजन। इसी हताशा में वे नकारात्मकता फैलाकर आम जनता को गुमराह करने की कोशिश में जुटे हैं, लेकिन बिहार की होशियार जनता उनके भ्रमजाल में नहीं फंसेगी।

श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि बिहार अब जंगलराज के खौफनाक दौर से निकलकर सुशासन और समृद्धि की राह पर निरंतर आगे बढ़ रहा है। माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के कुशल नेतृत्व में बिहार विकास के नित-नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है, जिसे विकास विरोधी विपक्ष हजम नहीं कर पा रहा है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि विगत लोकसभा चुनाव और चार विधानसभा सीटों पर हुए उप-चुनाव में जनता ने स्पष्ट संदेश दे दिया है कि राजद की नकारात्मक राजनीति किसी भी सूरत में सफल नहीं होगी। इसके बावजूद विपक्ष अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहा है। साथ ही, उन्होंने कहा कि विपक्ष जनता की आँखों में धूल झोंकने की जितनी भी कोशिश कर ले, उन्हें कोई राजनीतिक फायदा नहीं मिलने वाला।
श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि हमारे नेता श्री नीतीश कुमार का एकमात्र एजेंडा बिहार का विकास है और सरकार इसी लक्ष्य को लेकर पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। जबकि विपक्ष एन केन प्रकारेण सत्ता में आकर पुनः लूट, अपराध एवं भ्रष्टाचार का माहौल कायम करना चाहता है, उन्हें आम जनता के हितों से दूर-दूर तक कोई सरोकार नहीं है। समाजवाद का नकली मुखौटा लगाकर केवल अपने परिवार को आगे बढ़ाना राजद की पुरानी नीति रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!