ताजा खबर

मानदेय में सम्मानजनक वृद्धि तथा हड़ताल अवधि में चयन-मुक्त की गईं।…

त्रिलोक नाथ प्रसाद: – राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष-सह-प्रदेश अध्यक्ष एवं बिहार प्रदेश आंगनबाड़ी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के मुख्य संरक्षक चन्द्र प्रकाश सिंह ने माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी द्वारा प्रदेश के आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं सहायिकाओं के मानदेय में सम्मानजनक वृद्धि तथा हड़ताल अवधि में चयन-मुक्त की गईं 10203 सेविकाओं तथा 8016 सहायिकाओं की वापसी को लेकर दिए गए आश्वासन पर ख़ुशी व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।

श्री सिंह ने आगे बताया कि आज मोर्चा के प्रतिनिधियों के साथ माननीय मुख्यमंत्री जी से आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं सहायिकाओं के विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई, जिसके उपरान्त यह आश्वासन मिला. सरकार के इस आश्वासन का लाभ प्रदेश के लाखों आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं सहायिकाओं को मिलेगा.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!