किशनगंजन्यायपालिकाब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा जिले के 18 छठ घाटो पर 21 पारा विधिक स्वयं सेवको द्वारा छठवर्तियों को मुफ्त विधिक सेवा से संबंधित दी गई जानकारी।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देशानुसार “एक दिया विधिक सेवा के नाम” अभियान के अंतर्गत जिला विधिक सेवा प्राधिकार, किशनगंज के तत्वावधान में किशनगंज जिला के कुल 18 छठ घाटों पर कुल 21 पारा विधिक स्वयं सेवकों की प्रतिनियुक्ति की गई थी।प्रतिनियुक्त पारा विधिक स्वयं सेवक छठ घाटों पर आमजनों व छठवार्तियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार से प्राप्त की जाने वाली मुफ्त विधिक सेवा से संबंधित प्रक्रिया, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार की विभिन्न योजनाओं, पुलिस थाने में आमजनों के अधिकार, दिनांक-12.11.2022 को व्यवहार न्यायालय, किशनगंज में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत आदि के संबंध में जानकारी हेतु पम्फलेट/हैंडबिल लोगों में वितरित करते हुए दिखे। जगह–जगह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के बैनर भी छठ घाटों पर लोगों में विधिक जानकारी हेतु लगाए गए थे। छठ घाटों पर मुख्य रूप से पारा विधिक स्वयं सेवक कमलेश कुमार साह, नमिता सिन्हा, तराना तहरिम, पूजा मोदक, राजेश कुमार शर्मा, मो० सलमान, पूर्णिमा कुमारी, ईरशाद आलम, गुलाम हुसैन, रिंकू कुमार बसाक, सुभाष कुमार साह, प्रियंक कुमार झा, रवि कुमार सिंह, दिलीप कुमार राम, मो० शाहनवाज, राज कुमार ठाकुर, सीमा देवी आदि छठ घाटों पर जागरूकता करते हुए दिखे।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button