राज्य

जमशेदपुर, तिरुपति संस्था संस्था की तरफ से को-ऑर्डिनेटर शशि आचार्या के नेतृत्व में साड़ी, अगरबत्ती, , कद्दू , सूप नारियल गागर नींबू के साथ जरुरत मंदों के बीच फल का वितरण किया गया।

तारकेश्वर गुप्ता : जमशेदपुर , तिरुपति संस्था संस्था की तरफ से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी छठ महापर्व पर एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ वर्ल्ड, झारखंड की निदेशक सह तिरुपति संस्था की सचिव संगीता तिवारी, महामंत्री सह तिरुपति संस्था की प्रोग्राम को-ऑर्डिनेटर शशि आचार्या के नेतृत्व में साड़ी, अगरबत्ती, , कद्दू , सूप नारियल गागर नींबू के साथ जरुरत मंदों के बीच फल का वितरण किया गया। मौके पर शशि आचार्या ने कहा कि छठ महापर्व लोक पर्व के साथ प्राकृतिक व्रत ही नहीं अपितु यह सृष्टि का महापर्व है। छठ महापर्व परिवार की महत्ता के साथ सामूहिकता का संदेश देने वाला होता है। इसमें खेती, फल फूल, नदी तालाब, सुगा पक्षी, आस पड़ोस सब शामिल होते हैं। ऋग्वेद सबसे पुराने वेद में सूर्य उपासना का वर्णन है, त्रेता युग में पहली बार मुंगेर में यह छठ महर्षि मदगुल के आश्रम में हुआ था, द्वापर युग में धौम्य ऋषि के कहने पर द्रौपदी ने यह छठ पर्व किया था इस तरह इस पर्व के बारे में अनेकों कहानी है जिसे लोग परिवार एवं समाज के साथ इस पर्व को स्वच्छता और श्रद्धा पूर्वक करते हैं। कार्यक्रम में निदेशक संगीता तिवारी,महामंत्री शशि आचार्या, रीना सिंह, संगीता सिंह, संध्या सिंह, मुस्कान सिंह, रजिया बेगम, सुजित खलको, सीमा कौर, शर्मिला सिंह पूजिता झा , राधा, पिंकी , लावण्या भगत , अभिषेक सिंह, रूपेश आचार्य , उदय चंद्र, कृष्ण चालक, शिवा ने आर्थिक एवं शारीरिक रूप से योगदान सराहनीय रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!