ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

बिहार भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व विधायक श्री मनोज शर्मा ने बयान जारी करते हुए कहा कि

विपक्षी एकता के नाम पर अरविंद केजरीवाल सौदा कर रहे हैं। – मनोज शर्मा

त्रिलोकी नाथ प्रसाद :-ललन सिंह जी को 2024 को भयंकर गलतफहमी हो गई है। उन्हें इस बात इल्म है कि विपक्ष के सभी नेता नाक भी रगड़े लें तो भी 2024 में माननीय श्री नरेन्द्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनने कोई नही रोक सकता है। अभी हाल के सालों में देश मे कोई ऐसी ताकत नही पनपी है, जो केंद्र से भाजपा की सरकार हटा सके। ललन सिंह जी आजकल दिवास्वप्न देखते है और इनके इस बीमारी का कोई इलाज नही है। ललन सिंह पहले अपनी पार्टी में अपनी स्थिति को मकबूत करें।

 

ललन सिंह ने कर्नाटक में देखा है कि कैसे विपक्षी एकता टूटती हुई नजर आई। जिस विपक्षी एकता के लिए मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार मेहनत कर रहे है, वो कर्नाटक में बेकार नजर आई। जिस विपक्षी एकता का दम्भ नीतीश कुमार भर रहे थे। उसके प्रमुख नेता वहां पहुंचे ही नही। ममता बनर्जी, अरविंद केजरीवाल, केसीआर जैसे नेता कही नजर नही है। बताया जा रहा है कि कुछ नेताओं को तो कांग्रेस ने न्योता भी नही दिया था।

आज कल जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह को अपने बिहार और अपने लोकसभा क्षेत्र की चिंता नही है,  उन्हें दिल्ली की ज्यादा चिंता होती है। जबकि दिल्ली में कोई भी काम कानून के विरुद्ध और गैरसंवैधानिक नही हो रहा है। लेकिन वहां की सरकार अपना कान छोड़ कौवे के पीछे भाग रही है। अरविंद केजरीवाल पहले तो विपक्षी एकता वाले शपथग्रहण में नही पहुंचे, अब विपक्षी पार्टियों से सौदा कर रहे है और विपक्षी नेताओं से अपील कर रहे है कि वो सभी उनका साथ दे जो पूरी तरह गैरसंवैधानिक होगा।

 

Related Articles

Back to top button