किशनगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : जनवादी महिला समिति के द्वारा बैठक आयोजित

महिलाओं पर हो रही हिंसा को रोकने के लिए शहर से लेकर गांव तक अभियान चलाया जाएगा, महिलाओं को संबोधित करते हुए महिला समिति की प्रदेश अध्यक्ष रामपरी देवी ने कहा कि कानून में जो अधिकार मिले है उन्हें अच्छे से जानना आवश्यक है, तभी आप अपने अधिकारों के लिए आगे आ पाएंगी

किशनगंज, 17 अक्टूबर (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, सुभाष पल्ली स्थित स्थल में मंगलवार को जनवादी महिला समिति के द्वारा महिलाओं की समस्याओं को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनवादी महिला समिति की प्रदेश अध्यक्ष रामपरी देवी शामिल हुई। बैठक के दौरान महिला समिति की प्रदेश अध्यक्ष रामपरी देवी ने कहा कि हमारी महिला समिति महिलाओं के विकास के लिए कार्य करती है। उन्होंने कहा कि महिलाओं पर हो रही हिंसा को रोकने के लिए शहर से लेकर गांव तक अभियान चलाया जाएगा। महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि कानून में जो अधिकार मिले है उन्हें अच्छे से जानना आवश्यक है। तभी आप अपने अधिकारों के लिए आगे आ पाएंगी। महिला समिति की अध्यक्ष ने कहा कि महिला समिति अररिया, पूर्णिया सहित सीमांचल के सभी जिलों का दौरा कर रही है और उनकी समस्याओं को जाना जा रहा है। समस्याओं को जानकर उनके निराकरण की मांग सरकार से की जाएगी।सीआईटीयू के चंचल मुखर्जी ने कहा कि महिला हिंसा को रोकने के लिए महिलाओं को जागरूक होना पड़ेगा। समिति के अन्य पदाधिकरियों ने भी अपने उदगार व्यक्त कियें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button