District Adminstrationताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : DM के निर्देशानुसार विद्यालय में अध्ययनरत छात्र छात्राओं के द्वारा नशा मुक्ति दिवस पर संदेश, नारा, गीत-संगीत के साथ निकाली गई प्रभात फेरी।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, जिलाधिकारी, डॉ आदित्य प्रकाश के निदेशानुसार नशा मुक्त बिहार बनाने को लेकर उत्सव एवम उत्साह के वातावरण में विद्यालय में अध्ययनरत छात्र छात्राओं के द्वारा संदेश, नारा, गीत-संगीत के साथ प्रभात फेरी निकाली गई। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, शिक्षा की उपस्थिति में गांधी चौक होते हुए बच्चो ने प्रभात फेरी में नशा मुक्ति दिवस पर नशा मुक्त बिहार का संदेश दिया। साथ ही, नुक्कड़ नाटक के द्वारा प्रस्तुति दी गई। वही जिले के सभी विद्यालयो एवम पंचायतों में जीविका दीदी, आशा के माध्यम से भी प्रभातफेरी निकाल कर नशा मुक्त बिहार बनाने का संकल्प लिया गया। पटना ज्ञान भवन में माननीय मुख्यमंत्री बिहार श्री नीतीश कुमार के द्वारा नशा मुक्ति दिवस पर आयोजित कार्यक्रम का लाइव स्ट्रीमिंग जिला परिषद सभागार में किया जा रहा है। आम जनता समेत गणमान्य अतिथि की उपस्थिति में लिया जा रहा संकल्प। राज्य सरकार के दिशा निर्देश के आलोक में सभी कार्यालय प्रधान को डीएम डॉ आदित्य प्रकाश के द्वारा नशा मुक्ति दिवस पर आजीवन शराब नहीं पीने का शपथ लेने और शपथ पत्र कार्यालय में सुरक्षित रखे जाने हेतु निर्देशित किया गया है।तद्नुसार सभी कार्यालय में कर्मी व पदाधिकारी के द्वारा शपथ लिया जा रहा है।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button