ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

पटना:-भारी मात्रा में शराब बरामद।.

त्रिलोकी नाथ प्रसाद:-आज दिनांक 06.10.2022 को विशेष चेकिंग एवं छापामारी के क्रम में प्लेटफार्म संख्या 5 पर गाड़ी संख्या 12394 संपूर्ण क्रांति एक्स आकर खड़ी हुई। उक्त ट्रेन से उतर कर बाहर निकल रहा है यात्रियों का सामान चेकिंग के क्रम में पटना जंक्शन गेट नंबर 1 के पास एक व्यक्ति नाम गौतम कुमार उम्र 22 वर्ष पिता शिव देव शर्मा ग्राम लोदीपुर थाना हुलासगंज जिला जहानाबाद के पास से बरामद ट्रॉली बैग एवं पिट्ठू बैग में छुपा कर रखा ब्लेंडर प्राइड अल्ट्रा प्रीमियम व्हिस्की 750ml का 24 बोतल कुल 18 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। जिन सभी पर फॉर सेल इन उत्तर प्रदेश लिखा हुआ है। इस संदर्भ में रेल थाना पटना जंक्शन कांड संख्या 579/22 दिनांक 06-10-2022 धारा – 273 ipc & 30(a) बिहार उत्पाद संशोधित अधिनियम 2018 के तहत गौतम कुमार के विरुद्ध कांड अंकित किया गया है। बकरे गौतम कुमार को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!