ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

जमशेदपुर, साकची में आत्मनिर्भर बनते हुए महिला ने खोला शोरूम, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता की पत्नी सुधा गुप्ता ने किया उद्घाटन…

तारकेश्वर गुप्ता : जमशेदपुर : संगीता शर्मा विगत 11 वर्षो से महिलाओं के परिधान के शोरूम ’वस्त्र’ का सफलता पूर्वक संचालन कर रही हैं। इससे पूर्व वे कला के क्षेत्र से जुड़ी हुई थी। जिसमे म्यूरल आर्ट, तंजोर पेंटिंग एवम विभिन्न प्रकार की हस्तकला से संबंधित कार्य सामिल है। वर्तमान में यह शोरूम आम बागान साकची अग्रसेन भवन के निकट प्रथम तल्ले पर स्थित है। जमशेदपुर की महिलाओं से अपार स्नेह मिला इसलिए वस्त्र की श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए जमशेद्पर की महिलाये जो होम बेकरी के व्यवसाय से जुड़ी हुई हैं उनकी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बेकरी से संबंधित सारे सामान वस्त्र की छत के नीचे ही ’बेकरी डेको स्टेशन के नाम से उपलब्ध होगा, हमारा पूरा संस्थान हमारे पूरे परिवार और पति अमित शर्मा के मार्गदर्शन और सहयोग से चल रहा है और यहां पूर्णतः सारी महिलाकर्मी है। कल दिनांक 30.04.2023 को श्रीमती सुधा गुप्ता जी पत्नी श्री बन्ना गुप्ता स्वास्थ्य मंत्री झारखंड के हाथो से ’वस्त्र’ की नई श्रृंखला ’बेकरी डेको स्टेशन’ का उद्घाटन हुआ। इसमें मुख्यतः परिवार के सदस्य, मनोज शर्मा, बीना शर्मा, विनीत काबरा, राधिका काबरा,श्रीमती बसंती गौड़, एवम समाज के गणमान्य लोग उपस्थित थे। बेकरी डेको स्टेशन की मुख्य शाखा रांची में हैं। जमशेदपुर की श्रृंखला उसी का विस्तार है।

Related Articles

Back to top button