ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

सैनिक स्कूल नालंदा में छठी और नौवीं कक्षा में नामांकन हेतु ऑनलाइन पंजीकरण,अंतिम तिथि 26 अक्टूबर

त्रिलोकी नाथ प्रसाद :-निक स्कूल नालंदा, पावापुरी, नालंदा, बिहार में सत्र 2022 – 23 के लिए कक्षा छठी और नवम में नामांकन ऑनलाइन किया जा सकता है। इसके लिए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की वेबसाइट https://aisee.nta.nic.in पर जाकर पंजीकरण किया जा सकता है।

सैनिक स्कूल के प्राचार्य कर्नल तमोजीत विश्वास ने बताया कि सैनिक स्कूल नालंदा में छठी कक्षा में लड़कियों को भी प्रवेश दिया जा रहा है। सत्र 2022-23 में कक्षा छठी के लिए लड़के और लड़कियां और नवम कक्षा के लिए केवल लड़के अपना नामांकन ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 26 अक्टूबर, 2021 है।
—-

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button